आमतौर पर देखा गया है की हम अक्सर हाथ धोने को अवॉयड करते है और जब बाथरूम जाते है तब बस हाथ धो लेते है जबकि इसके अलावा ऐसे कई काम है। जिसे करने के बाद हाथ धोना जरुरी हो जाता है जैसे की सीढ़ियों के रैलिंग या पब्लिक एरिया की कोई चेयर आदि ये सभी इन्फेक्टेड और कई तरीके के कीटाणु से भरी हुई होती है। इसलिए आपको अपने हाथो को जरूर धोना चाहिए।
– हाथ धोने से पहले अपने हाथो को पहले पानी से धो ले ऐसा करने से आपके हाथ साबुन से ड्राई नहीं होंगे। इसके बाद आप अपने हाथो पर साबुन लगाकर अच्छे से धो ले।
– हाथ धोने के बाद अगला सबसे जरुरी स्टेप है हाथो को सुखना, अक्सर ये देखा गया है की हम अपनी जल्द बाजी में हाथो को धोने के बाद ठीक से सूखते नहीं है और यूँ ही आगे बढ़ जाते है लेकिन क्या आप जानते है ऐसा करने से आपके हाथो में धूल जल्दी पकड़ती है।
0 Comments