इम्युनिटी बढ़ाने और निखरी त्वचा के लिए रोजाना पिएं माचा ग्रीन टी

इम्युनिटी बढ़ाने और निखरी त्वचा के लिए रोजाना पिएं माचा ग्रीन टी

कोरोना काल में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कई एडवाइजरी जारी की हैं, जिनमें आवशयक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई हैं। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन-सी समेत काढ़ा पीने की भी सलाह दी गई हैं। लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए काढ़ा और विटामिन-सी का सेवन कर रहे हैं। जबकि कई लोग काढ़ा के बदले हर्बल टी का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप भी अपनी इम्युनिटी को मजबूत बढ़ाने के लिए हर्बल टी का इस्तेमाल करते हैं, तो आप माचा ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि माचा ग्रीन टी क्या है और यह कैसे बनाई जाती है-

माचा ग्रीन टी क्या है

MDPI की एक शोध के अनुसार, माचा ग्रीन टी का कोई जोड़ नहीं है। अन्य ग्रीन टी के अनुपात में माचा ग्रीन टी अधिक फायदेमंद है। इसके सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। साथ ही त्वचा में भी एक्स्ट्रा निखार आता है। इसमें कैटेचिन्स, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम पोटैशियम, विटमिन ए, विटमिन सी पाए जाते हैं जो कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।
माचा ग्रीन टी बनाने के लिए चाहिए

-आधा चम्मच माचा ग्रीन टी

-आधा कप फैट युक्त दूध

-आधा कप पानी

-आधा चम्मच शहद

माचा ग्रीन टी बनाने की विधि

मध्यम आंच पर एक पैन रखकर इसमें पानी डालकर उबालें। कुछ देर बाद इसमें माचा ग्रीन टी डालकर अच्छी तरह से उबलने दें। जबकि एक दूसरे पैन में दूध और शहद डालकर थोड़ी देर तक पकने दें। इसके बाद दोनों को उतारकर अच्छी तरह से मिक्स कर माचा ग्रीन टी का आनंद लें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



Post a Comment

0 Comments