कंगना रनौत हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह हमेशा किसी न किसी मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। लेकिन हाल ही में कंगना ने एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। कंगना ने अपने भाई और बहन के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिका, मेरी मां का हमसे पहले एक बच्चा हुआ था जो कि नहीं रहा, मैं बड़ी बहन और छोटे भाई के बीच फंसी बच्ची हूं। कभी-कभी लगता है कि हम एक ही चेतना हैं जो 3 हिस्सों में बंट गई है।
इससे पहले कंगना ने भांजे के साथ फोटो शेयर की थी और लिखा था, ‘एक छोटा सा लड़का है जिसने मेरी सूरत, हंसी और मेरे बालों के कलर्स चुरा लिए। मेरा दिल सब चुरा लिया इस लड़के को कोई कुछ क्यूं नहीं कहता।’
कास्टिंग काउच को लेकर दिया बड़ा बयान
हाल ही में कंगना ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर बड़े दावे किए हैं। दरअसल, एक चैनल से बात करते हुए कंगना ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच और फीमेल एक्ट्रेसेस के प्रेशर को लेकर बात की। कंगना ने कहा कि चाहे कोई एक्ट्रेस कितनी भी सक्सेसफुल हो, लेकिन अगर उन्हें कोई फिल्म करनी है तो उन्हें डायरेक्टर या एक्टर को खुश करना ही होगा।
इतना ही नहीं, कंगना ने यह भी बताया कि कुछ बड़े सुपरस्टार्स ये उम्मीद करते हैं कि सेट पर एक्ट्रेस उनके साथ एक पत्नी की तरह बिहेव करे।
कंगना ने कहा, ‘मैं यह नहीं कहती कि मैं सबको जनरलाइज कर रही हूं, लेकिन मैं जिससे भी मिली हूं, ए लिस्ट, बी लिस्ट और बड़े सुपरस्टार्स। वे सभी यही उम्मीद करते हैं कि एक्ट्रेस उनके साथ एक पत्नी जैसा बिहेव करें। अगली फिल्म आती है, तो अगला हीरो आता है। यह इंडस्ट्री का सच है।’

0 Comments