बहुत भारी पड़ा फेसबुक वाला प्यार, जब दुकान के अंदर हुआ ये हाल…

बहुत भारी पड़ा फेसबुक वाला प्यार, जब दुकान के अंदर हुआ ये हाल…

वैसे तो आज कल सोशल मीडिया की वजह से कुछ न कुछ दिलचस्प देखने और सुनने को मिलती ही रहती हैं. पर आज जो खबर हम आपको बताने वाले है, वो दिलचस्प नहीं बल्कि सनसनीखेज है. ये खबर बिहार से आयी है, इस मामले में पुलिस ने एक कातिल प्रेमिका को पकड़ा है. अगर खबरों की माने तो इस लड़की को लेकर ये सच सामने आया है, कि ये लड़की प्रेमिका बन कर फेसबुक के जरिये कई युवाओ को अपने प्रेम के जाल में फंसाती थी और फिर उनको लूट कर फरार हो जाती थी.

ये लड़की झारखंड की रहने वाली है. इस लड़की ने बिहार की राजधानी पटना में रहने वाले एक युवक शमीम को फेसबुक के माध्यम से अपना शिकार बनाया. पहले इस लड़की ने शमीम से दोस्ती की और फिर उसकी हत्या कर दी. हालांकि पुलिस ने अब इस लड़की को हिरासत में ले लिया है और इससे पूछताछ कर रही है.

पुलिस को शमीम का शव उसकी अपनी दुकान से मिला. लेकिन पुलिस को सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब उन्हें ये पता चला कि हत्या करने वाली एक लड़की है. बता दे कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इस हत्यारिन लड़की का पता चला. पुलिस ने जांच पड़ताल कर लड़की को हिरासत में ले लिया. लड़की का नाम सुधा है और वो झारखंड की है.

शमीम से दोस्ती करने के बाद लड़की उससे मिलने झारखंड से पटना आ गयी. ऐसे में कुछ दिनों तक दोनों ने खूब मस्ती की. मगर वारदात वाले दिन जब शमीम दुकान के अंदर सुधा का एमएमएस बना रहा था, तब सुधा ने वो किया जिसका शमीम को भी अंदाजा नहीं था. दरअसल अपना एमएमएस बनता देख लड़की को गुस्सा आ गया. जिसके चलते लड़की ने लोहे की रॉड से शमीम के सिर पर वार कर दिया और शमीम वही मर गया.

इसके बाद लड़की ने शमीम की तिजोरी से पैसे चुराए और उसकी ही बाइक लेकर फरार हो गयी. ऐसे में लड़की द्वारा बाइक पर भागने की पूरी वारदात पास ही के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी. इसी आधार पर पुलिस ने सुधा को हिरासत में ले लिया. बरहलाल हम तो यही कहेगे कि फेसबुक पर किसी पर भी भरोसा करने से पहले सौ बार सोच लेना चाहिए, वरना आपको भी शमीम की तरह अपनी जिंदगी गवानी पड़ सकती है.

Post a Comment

0 Comments