पसंद नहीं है करेले का कड़वा स्वाद तो ? इन घरेलू उपायों से करें दूर

 पसंद नहीं है करेले का कड़वा स्वाद तो ? इन घरेलू उपायों से करें दूर

स्वाद में कड़वा होने वाला करेला खाने में काफी स्वादिष्ट होता है. करेला स्वास्थ्य के लिए भी रकाफी फायदेमंद होता है। करेले में ऐंटिबायॉटिक और ऐंटिवायरल गुण होते हैं. इसमें विटमिन-सी और विटमिन-ए भी पाया जाता है। विटमिन-सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तो विटमिन-ए आंखों की रोशनी को बनाए रखने का काम करता है।

पेट से लेकर दिमाग तक शरीर के हर ऑर्गन को फिट रखने में करेला मदद करता है।यहां तक कि दिल की धड़कनों के लिए भी इसका सेवन लाभकारी है। लेकिन कई लोग करेले के कड़वेपन के चलते इसे नहरां खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसे करने से आप करेले को बड़े मजे के साथ आज हम आपको करेले के कड़वे स्वाद को दूर करने के तरीके बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में

– करेले का कड़वापन उनके बीजों में सबसे ज्यादा होता है. करेले का इस्तेमाल करने से पहले उनके बीज अलग निकाल दें, फिर सब्जी बनाएं आपकी सब्जी से कड़वापन चला जाएगा।

– करेले का कड़वापन दूर करने के लिए करेले पर नमक लगाएं. नमक में मौजूद मिनरल्स करेले का कड़वा जूस निकाल देते हैं। करेले पर करीब 20 से 30 मिनट के लिए नमक लगा कर रख दें।

– करेले का कड़वापन दूर करने के लिए आप करेले के छोटे-छोटे टुकड़े करें और दही में एक घंटे के लिए भिगोकर रखें। उसके बाद इसे निकाल कर वॉश करें और पका लें।

– अगर आप चाहती हैं कि करेले में कड़वापन बिल्कुल भी न रहे, तो इसके लिए आप करेले को डीप फ्राई कर लें. डीप फ्राई करने से करेले का कड़वापन बिल्कुल दूर हो जाता है।

– करेले की कड़वाहट दूर करने के लिए आप करेले को काटने के बाद करेले को 30 मिनट के लिए मैरिनेट कर लें इसके बाद इसे पकाएं।

Post a Comment

0 Comments