कोई छींक दे तो क्‍यों कहते हैं थोड़ी देर रुक जाओ

 कोई छींक दे तो क्‍यों कहते हैं थोड़ी देर रुक जाओ

शगुन और अपशगुन, आधुनिक जीवन में इन्‍हें मन का वहम कहकर दरकिनार किया जाता है । लेकिन पुराने समय में इन बातों का ध्‍यान रखा जाता था, और शायद तभी जीवन तब ज्‍यादा खुशहाल था । इन बातों के पीछे कितना सच और कितना झूठ है ये बहस का विषय हो सकता है लेकिन इन्‍हें मानने वालों के लिए ये पूरी तरह से सच होता है । जानिए शगुन या अपशगुन से जुड़ी कुछ ऐसी ही मान्‍यताएं, जिनका प्रभाव कुछ ये होता है ।

छींक शुभ भी होती है
ये तो आपने सुना ही होगा कि  घर से बाहर निकलते हुए कोई छींक दे तो इसे अशुभ माना जाता है । लेकिन सोने पहले और जागने के बाद अगर आप छींक सुनें तो कुछ देर रुक जाएं । आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। वहीं अगर आप कुछ खरीददारी कर रहे हैं तो कोई छींक दे तो आपको फायदा हो सकता है।
झाड़ू से जुड़ा शगुन – अगर आपके घर का कोई भी व्‍यक्ति किसी विशेष कार्य से घर से बाहर जा रहा हो तो उनके बाहर जाने के फौरन बाद आप घर पर झाड़ू लगाएं । झाड़ू लगाना मतलब घर की गंदगी बाहर करना ये सफलता का संकेत माना जाता है ।

ये हैं अशुभ संकेत
अगर आपके घर में कुत्‍ता है तो आपको कुछ बातों को ध्‍यान में रखना होगा । घर से बाहर निकलते हुए अगर आपको कुत्‍ता खुजला रहा हो तो ये शुभ संकेत नहीं हैं । आपको थोड़ा देर रुककर इंतजार करना चाहिए । कुत्‍ते का खुजलाना कार्य में बाधा पहुंचाने का संकेत माना जाता है।अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं और आपका कुत्‍ता बार – बार भौंकने लगे वो आपको कार में ना बैठने दे या किसी दूसरी गाड़ी में ना जाने दें तो ये संकेत किसी अनहोनी घटना की ओर संकेत करते हैं । किसी दुर्घटना होने की संभावना भी हो सकती है ।

इन संकेतों को पहचानें
अगर आपके घर के सामने बिजली का खंभा या ट्रासफॉर्मर है, किसी खिड़की या दरवाजे से वो दिखाई दे रहा है तो आपको खिड़की – दरवाजे पर पर्दा डलवा देना चाहिए । ताकि ये आपकी नजर में ना आए । ऐसा होना अशुभता का प्रतीक माना जाता है । आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं … अगर आपके घर में लगे पौधे सूख रहे हैं, या वो बेतरतीब टेढ़े – मेढ़े हो रहे हैं तो ऐसे पौधों को घर से बाहर कर देना चाहिए । उन्‍हें नष्‍ट कर देना चाहिए, ये पौधे खराब सेहत का संकेत देते हैं ।


Post a Comment

0 Comments