हमारे शास्त्रों में ऐसी कई बातें बताई गई है जिनका उपयोग व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में करता है। बहुत से लोग इसे अंधविश्वास मानते है। किन्तु प्राचीन परंपरा के अनुसार काले रंग को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है कई प्रकार से इस रंग की वस्तुओं का उपयोग व्यक्ति अपने जीवन में करता है।
इन रंगों का करें उपयोग:
# काले रंग की वस्तु: छोटे बच्चों के माथे पर या गाल पर उनकी माताएं काला टीका लगाती है ये उन्हें बुरी नजर से बचाने के लिए लगाया जाता है। और कई लोग बुरी नजर से बचने के लिए काले धागे का भी उपयोग करते है।
# क्यों किया जाता है काले धागे का उपयोग: ज्योतिष शास्त्र और तंत्र मन्त्र के जानकार के अनुसार काला धागा बाँधने और काला टीका लगाने के पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण है।
सभी जीवों का शरीर पंच महाभूत प्रथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश से मिलकर बना है। जब इन तत्वों पर किसी की बुरी नजर पहुँचती है तो पंचतत्व से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा काले धागे और टीके से प्रभावित होकर उस बुरी नजर को हमतक पहुँचने नहीं देती और व्यक्ति की बुरी नजर से हमारी रक्षा करती है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. Wah Post इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
0 Comments