
आज की बिजी जीवन स्टाइल में नियमित रूप से पॉल्यूशन, गाड़ियों के धुंए, धूल मिट्टी, धूप आदि का सामना करना पड़ता है। यह सभी चीजें हमारी स्किन के लिए बहुत हानिकारक होती हैं। वैसे तो बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट मौजूद है जो यह दावा करते हैं कि वह आपकी स्कीन को खूबसूरत बना सकते हैं।
पर ज्यादा मात्रा में कॉस्मेटिक्स का प्रयोग करने से आपकी स्किन को बहुत नुकसान हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिसके प्रयोग से आपकी स्किन खूबसूरत व गोरी हो जाएगी। इसे प्रयोग करने से आपकी स्किन को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।
स्ट्रॉबेरी हमारी स्किन के लिए बहुत लाभकारी होती है। ये एक बेहतरीन के टोनररूप में कार्य करती है। ये हमारी स्किन पर मौजूद डेड स्किन को हटाने में सहायक होती है व साथ ही स्किन टोन को भी बेहतर बनाती है। अगर आप भी बेदाग व गोरी स्किन पाना चाहते हैं तो प्रतिदिन स्ट्रॉबेरी का प्रयोग करें। रोज रात में सोने से पहले एक कटोरी में स्ट्रॉबेरी का पेस्ट ले लें।
अब इसमें थोड़ा सा गुलाबजल और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। रात भर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें। सुबह उठने पर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। 7 दिनों तक लगातार ऐसा करने से आपके चेहरे की रंगत बदल जाएगी।
0 Comments