
धन प्राप्ति के अचूक उपाय:
आप अपने घर के अंदर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी का बड़ा सा चित्र लगाएं। शालिग्राम की रोजाना नियमित रूप से पूजा-अर्चना कीजिए। इसके अलावा आप प्रति शुक्रवार के दिन विष्णु-लक्ष्मी जी के मंदिर में लाल पुष्प अर्पित कीजिए।
अगर आप माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए लक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष 11 दिनों तक अखंड ज्योत जलाएं। 11वें दिन आप 11 कन्या को भोजन करा कर उनको एक सिक्का और मेहंदी उपहार के रूप में दीजिए।
आप शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु जी का अभिषेक कीजिए। शास्त्रों के अनुसार यह उपाय माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए सर्वोत्तम माना गया है।
आपको रोजाना प्रातः काल में उठकर अपने मन में यह विश्वास रखना होगा कि माता लक्ष्मी जी आपके घर में आने वाली हैं। आप अपने घर को साफ-सुथरा रखें और स्नान करने के पश्चात अपने घर का वातावरण सुगंधित बनाएं।
आप गुरुवार के दिन सवा 5 किलो आटा और सवा किलो गुड़ लीजिए और इन दोनों को मिलाकर रोटियां बना लीजिए। आप गुरुवार के दिन शाम के समय यह रोटियां गाय को खिला दीजिए। आपको यह उपाय लगातार तीन गुरुवार तक करना होगा। यदि आप यह उपाय ठीक प्रकार से कर लेते हैं तो इससे दरिद्रता दूर होगी।
अगर आप शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच कौड़ी और थोड़ी सी केसर चांदी के सिक्के के साथ बांधकर अपने धन रखने के स्थान या फिर तिजोरी में रखते हैं तो इससे आपको लाभ मिलता है। आप इसके साथ थोड़ी सी हल्दी की गांठ भी रख दीजिए। इस उपाय को करने से आपको इसका बहुत ही जल्द प्रभाव देखने को मिलेगा और जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी।
अगर आप चाहते हैं कि आपके धन की तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहे तो आप तिजोरी में 10 के लगभग 100 से ज्यादा नोट रखिए। आप अपनी जेब में हमेशा कुछ सिक्के जरूर रखें। धीरे-धीरे आपको स्वयं यह विश्वास होने लगेगा कि आपके पास पैसा रुक रहा है और आप धनवान बन रहे हैं।
0 Comments