
बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाजों की मौजूदगी मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियन्स को दमदार टीम बनाती है लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज लसित मलिंगा और अच्छे स्पिनरों की कमी इस टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) खिताब बचाने की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है। टीम अबुधाबी की धीमी पिचों पर अपने ज्यादतर (आठ) मैच खेलेगी और इन परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना उसकी सफलता के लिए जरूरी होगा कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक की ठोस सलामी जोड़ी बल्लेबाजी में मुंबई इंडियन्स की ताकत होगी, इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिस लिन भी जरूरत पड़ने पर बेहतर विकल्प होगें. पिछली बार की विजेता टीम 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी।
मुंबई का जानदार मिडिल ऑर्डर
सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और कुणाल पंड्या जैसे बल्लेबाज टीम के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करेंगे. दूसरे टीमों की तुलना में यहां मुंबई का पलड़ा थोड़ा भरी होगा क्योंकि ये सभी बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं।
मुंबई का स्पिन विभाग कमजोर
मुंबई (Mumbai Indians) की बड़ी समस्या सही गेंदबाजी संयोजन बनाने में होगी, खासकर स्पिन विभाग में तेज गेंदबाजी की बात करें तो मलिंगा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हट गये है। उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह पर दबाव अधिक होगा। पिछले सत्र में टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट लेने वाले बुमराह चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे हैं। विदेशी तेज गेंदबाजों में मिचेल मैक्लेनेघन और ट्रेंट बोल्ट बाएं हाथ से गेंदबाजी का विकल्प देते है जबकि नाथन कूल्टर नाइल गेंदबाजी ऑलराउंडर होंगे। ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिंसन के टीम में आने से विकल्प बढ़ा है. टीम में चयन को लेकर इन सबके बीच कड़ा मुकाबला होगा।
खिताब के सबसे मजबूत दावेदारों में एक इस टीम को हालांकि अच्छे स्पिनरों की कमी महसूस हो सकती है। उनके पास कुणाल पंड्या हैं, जो कामचलाऊ विकल्प की तरह हैं। टीम को पिछले सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राहुल चाहर से उम्मीदें होगी ऑफ स्पिनर जयंत यादव के लिए पिछला घरेलू सत्र अच्छा नहीं रहा ऐसे में यह देखना होगा कि उन्हें इस सत्र में कितने मैचों में मौका मिलता है।
पोलार्ड होंगे मुंबई के तुरुप के इक्के
कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL 2020) में के फाइनल में चार विकेट लेकर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कायरन पोलार्ड अपने कोटा का चार ओवर डाल सकते हैं। वह हालांकि पिछले कुछ सत्र से नियमित तौर पर गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। मुंबई इंडियन्स के साथ पिछले 10 साल से जुड़े 33 वर्षीय पोलार्ड 146.77 के स्ट्राइक रेट से 2755 रन बनाए हैं. पोलार्ड ने आईपीएल में 176 छक्के भी मारे हैं।
0 Comments