इस राज्य की सरकार देगी रोड एक्सीडेंट होने पर पीड़ित को इलाज के लिए 30000 रुपये

इस राज्य की सरकार देगी रोड एक्सीडेंट होने पर पीड़ित को इलाज के लिए 30000 रुपये

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को बालासाहेब ठाकरे दुर्घटना बीमा योजना को मंजूरी देने की घोषणा की है. इस योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल में अधिकतम 30,000 रुपये या मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा. उन्होंने मीडिया से कहा "राज्य मंत्रिमंडल ने बालासाहेब ठाकरे दुर्घटना बीमा योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना से दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल में तत्काल सहायता मिलेगी. इस योजना के तहत पीड़ित को अस्पताल में अधिकतम 30,000 या मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा''.

उन्होंने आगे कहा कि COVID-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों को एम्बुलेंस के रूप में माना जायेगा और उन्हें फ्री पास दिया जायेगा.

मंत्री ने कह "हर दिन लगभग 1,000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन बनाया जा रहा है. COVID-19 रोगियों के लिए 500 टन की आवश्यकता होती है और गैर-रोगियों के लिए कुल 800 टन की आवश्यकता होती है. हमारे पास लगभग 200 टन का सरप्लस है.

उन्होंने आगे कहा "कैबिनेट ने ऑक्सीजन के एक ऑडिट को भी मंजूरी दी है ताकि इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सके. सीसीटीवी कैमरों को COVID-19 अस्पतालों के ICU रूम में रखा जाएगा, ताकि मरीजों के माता-पिता अपने बच्चों को इसके माध्यम से देख सकें. सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है और हम निश्चित रूप से इसका पालन करेंगे. मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य ने रोजाना 1.50 लाख परीक्षणों का लक्ष्य रखा है.

कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बुधवार को 23,365 नए COVID19 मामले और 474 मौतें रिपोर्ट हुईं और 17,559 मरीज डिस्चार्ज हुए. राज्य में कुल मामले बढ़कर 11,21,221 हो गए हैं जिनमें 30,883 मौतें और 7,92,832 डिस्चार्ज मरीज शामिल हैं. कुल सक्रिय मामले 2,97,125 हैं. पंजाब में 2,717 नए COVID19 मामले और 78 मौतें दर्ज की गईं. कुल मामलों की संख्या 87,184 हो गई है जिसमें 63,570 रिकवर, 21,022 सक्रिय मामले और 2,592 मौतें शामिल हैं.


Post a Comment

0 Comments