
आज के समय का स्टाइलिश लुक आज के युवाओं को ना जाने किस ओर ले जा रहा है लोग ऐसे कपड़ों को पहनना ज्यादा पसंद करते है जिसको देख सामने वाला भी शर्मसार हो जाये। लेकिन ये पूरे गर्व के साथ खड़े रहते है। फटे हुए कपड़ो को स्टाइलिश लुक का नाम दिया जाता है तभी तो यदि कोई जींस फट भी जाता है तो लोगों को इसे पहनने में कोई शर्म नही आती क्योकि ऐसे ही जीसों की डिमांड मार्केट में ज्यादा देखने को मिलती है इसी चीजों से प्रोत्साहित होकर बाबा रामदेव नें भी पतंजलि परिधानों को अभी हाल ही में लॉन्च करके युवाओं को कपड़ों का त्याग इस तरह से करने का तरीका बताया है।
अभी हाल ही में आयी इस जींस को देख लो। मार्केट में आते ही ऐसे छा गई है। कि लोगों को खरीदने की होड़ भी लग गई। यदि आप इस जींस की कीमत सुनोगे तो हैरान हो जायेगें। और सोचने पर मजबूर हो जायगें कि ऐसे कपड़ों की कीमत भी इतनी हो सकती है। इस जींस की कीमत 290 यूरो याने कि 26 हजार 537 रुपए है। क्या कमाल की जींस है भाई। जिसका एक पैर दिल्ली तो दूसरा मसूरी की ओर जाता है।
स्टाइलिश लुक
इस खतरनाक जींस को डिजाइन करने का पूरा क्रेडिट यूक्रेन के डिजाइनर कसेनिया शनाइडर को जाता है। लेकिन इस जीसं को देखकर समझ नही आ रहा है कि इसमें डिजाइन करने वाली कौन सी बात है। जिसका लोग इतना पैसा देने को तैयार हो रहे है।
0 Comments