
आईपीएल (Ipl) की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (Rajthan Royals) ने पिछले साल 13वें सीजन के लिए हुई नीलामी में 18 साल के आकाश सिंह (Akash Singh) को अपने साथ शामिल किया. आकाश ने अपने करियर में सिर्फ एक टी20 मैच खेला है और इसके बावजूद वो राजस्थान रॉयल्स को प्रभावित करने में सफल रहे. 26 अप्रैल 2002 को राजस्थान के भरतपुर में जन्में आकाश ने इस साल हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप में सभी को प्रभावित किया गया। वर्ल्ड कप में उन्होंने 7 विकेट हासिल किए थे और अब उनकी नजर आईपीएल IPL 2020) डेब्यू पर है।
हालांकि आईपीएल डेब्यू करना उनके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि उनके सामने उनके हीरो जयदेव उनादकट हैं, जो राजस्थान के सबसे महंगे और सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। मगर आकाश मौका मिलने पर खुद को साबित करने का दम रखते हैं। बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज आकाश सिंह भी इस बात को अच्छे से जानते हैं कि उनादकट हर किसी की पहली पसंद होंगे। मगर वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि वें उनादकट की टीम में हैं और वह उनसे काफी कुछ खीखने के लिए तैयार हैं।
पिछले साल टी20 क्रिकेट में किया था डेब्यू
आकाश ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। जहां उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 26 रन देकर दो विकेट लिए थे. टी20 डेब्यू से पहले 18 साल के आकाश अंडर 19 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें अंडर चैलेंजर कप के लिए भारत बी क्रिकेट टीम से भी बुलावा आया था।अंडर 19 वर्ल्ड कप में आकाश ने श्रीलंका के खिलाफ 29 रन देकर दो विकेट लिए थे, जबकि जापान के खिलाफ 11 रन पर दो विकेट लिए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट लिए थे।
0 Comments