बड़ी खबर: युवराज सिंह की होगी मैदान पर वापसी, इसी टीम से खेलेंगे टी20 क्रिकेट

बड़ी खबर: युवराज सिंह करेंगेबड़ी खबर: युवराज सिंह की होगी मैदान पर वापसी, इसी टीम से खेलेंगे टी20 क्रिकेट वापसी, इसी टीम से खेलेंगे टी20 क्रिकेट

नई दिल्ली: सिक्सर किंग युवराज सिंह (Yuvraj Singh) जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर दिखाई दे सकते हैं। युवराज सिंह ने ऐलान किया है कि वो भारत में जल्द ही टी20 क्रिकेट खेलते दिखाई दे सकते हैं।युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। और वो बीसीसीआई की इजाजत लेकर विदेशी लीग में खेल रहे थे। इस वजह से युवराज आईपीएल भी नहीं खेल पाए हालांकि अब युवराज सिंह पंजाब की टीम से टी20 क्रिकेट खेलते दिख सकते हैं।

युवराज सिंह वापसी तय
क्रिकबज की खबर के मुताबिक युवराज सिंह (Yuvraj Singh) टी20 क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। युवराज सिंह हाल ही में पंजाब के युवा क्रिकेटरों की मदद करते नजर आए थे। और अब वो इस टीम से टी20 क्रिकेट भी खेलते दिखाई दे सकते हैं। क्रिकबज के साथ खास इंटरव्यू में युवराज सिंह ने कहा, 'मुझे इन युवा खिलाड़ियों के साथ समय बिताकर अच्छा लगा मुझे लगा कि ये खिलाड़ी मेरी बात को समझकर उसे जल्द से जल्द सीथ सकते हैं. मुझे बल्लेबाजी के कुछ गुर सिखाने के लिए नेट्स पर भी जाना पड़ा मुझे हैरानी हुई कि मैं अच्छे शॉट खेल रहा था। मैंने काफी समय से बल्ला नहीं पकड़ा है और इसके बावजूद मैं अच्छा खेल रहा हूं।

युवराज कर रहे हैं फिटनेस पर काम
युवराज सिंह पंजाब के ऑफ सीजन कैंप में युवाओं की मदद करते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने पिछले दो महीनों में अपनी फिटनेस पर भी काम किया। युवराज सिंह ने ट्रेनिंग की और साथ ही बैटिंग प्रैक्टिस भी शुरू की युवराज ने प्रैक्टिस मैचों में अच्छे रन भी बनाए. युवराज ने बताया कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पुनीत बाली ने युवराज सिंह से संपर्क साधा और उन्हें रिटायरमेंट से वापसी के लिए कहा बाली ने इसके पीछे तर्क दिया कि अगर युवराज युवा खिलाड़ियों के साथ टी20 टीम में खेलेंगे तो उन्हें बहुत ज्यादा सीखने को मिलेगा।

युवराज ने कहा कि वो पहले ही घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन पुनीत बाली के ऑफर को मैं नकार नहीं सकता मैं इस पर सोच रहा हूं। युवराज सिंह ने कहा कि वो पंजाब को चैंपियनशिप जिताना चाहते हैं। युवराज ने कहा कि पंजाब के क्रिकेटर शुभमन गिल टीम इंडिया में हैं और राज्य के 3-4 क्रिकेटरों में भी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का दम है।

Post a Comment

0 Comments