
आईपीएल (IPL) में सबसे युवा खिलाड़ियों में असम के रियान पराग (Riyan Parag) शामिल है जिनसे इस सीजन में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद है। 18 साल का यह खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार्स में शामिल है। पराग को पिछले साल के ऑक्शन में राजस्थान ने 20 लिख रुपए में टीम में शामिल किया था।
पिछले सीजन में जड़ा था अर्धशतक
पिछले सीजन में राजस्थान की ओर से खेलते हुए उन्होंने पांच पारियों में 127 के स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए थे। एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने अपने पहले ही आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ दिया था और आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। रियान पराग ने अपनी इस पारी से सबको प्रभावित किया था और इस सीजन भी वो इसी तरह की बल्लेबाजी कर सकते हैं।
पिता भी रहे हैं क्रिकेटर
रियान पराग असम की राजधानी गुवाहाटी के रहने वाले हैं और वो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। रियान पराग लेग स्पिन भी करते हैं। रियान पराग के पिता पराग दास भी क्रिकेटर रह चुके हैं। वो असम और रेलवे के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। रियान को उनके पिता पराग दास ने ही कोचिंग दी है. रियान पराग की मां मिट्ठू बरुवा स्विमिंग चैंपियन थी। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. वो एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं.रियान पराग के बाजुओ में काफी ज्यादा ताकत है। उन्हें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वेटलिफ्टिंग काफी पसंद है. रियान पराग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेटलिफ्टिंग के कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें वो 100 किलो उठाते हुए दिख रहे हैं।
रियान पराग में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने बेन स्टोक्स और स्टीव स्मिथ के साथ समय बिताया है और बैटिंग टिप्स भी लिए हैं। रियान ने उनकी इस सलाह की बदौलत रणजी सत्र में असम के लिए 492 रन जुटाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने अपनी आफ ब्रेक गेंदबाजी से 12 विकेट भी चटकाये।
0 Comments