
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद उनके घरवालों ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर 15 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने इस मामले में जांच भी की है, हालांकि अभी तक इस रकम को लेकर सुशांत के बैंक अकाउंट से कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। यहां तक कि रिया के अकाउंट में भी कोई बड़ा लेनदेन नहीं देखा गया है. इस पूरे मामले में ईडी की जांच के बीच अब खबर मिली है कि जिस फिल्म के लिए इस रकम को दिया जाना था, उसका भुगतान अभी तक सुशांत को किया ही नहीं गया था।
एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने कहा था कि सुशांत ने अपने परिवार वालों को बताया था कि उन्होंने लेखक-निर्देशक रूमी जाफरी और निर्माता वासु भगनानी की ओर से प्रस्तावित फिल्म साइन की है। रिया ने बताया कि सुशांत को इसके लिए 15 करोड़ रुपये साइनिंग अमाउंट दिए जाने पर सहमति बनी थी। सुशांत इस फिल्म को लेकर काफी खुश थे।
रिया ने बताया कि सुशांत और फिल्म निर्माताओं ने इस औपचारिक एग्रीमेंट पर साइन नहीं किए थे. फिल्म को लेकर अभी केवल मौखिक बात चल रही थी। इसी बीच लॉकडाउन हो गया. रिया के मुताबिक मई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू किए जाने की बात कही गई थी और एग्रीमेंट पर मार्च और अप्रैल में साइन किया जाना था।लॉकडाउन की वजह से चीजें पीछे चली गईं और सुशांत को वो रकम नहीं मिल सकी जिसके बारे में उन्होंने अपने परिवार के लोगों से बात की थी।
जाफरी ने माना कि सुशांत से फिल्म की बात की गई थी
रिया के इस बयान के बाद अब लेखक-निर्देशक रूमी से केस के सिलसिले में जांच एजेंसियों ने पूछताछ की है. जाफरी ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक फिल्म को लेकर बात की गई थी। इस फिल्म में सुशांत के साथ रिया काम करने वाली थीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से एग्रीमेंट पर साइन नहीं किया जा सका. इस पूरे मामले में जाफरी ने कहा कोई निर्माता 15 करोड़ रुपए टॉप स्टार्स को नहीं देता है. ये तो पूरी प्राइस भी नहीं थी. जब एग्रीमेंट साइन ही नहीं हुए थे तो पैसा क्यों दिया जाना चाहिए था? ये सुशांत का दुर्भाग्य था कि इसी बीच लॉकडाउन लग गया और प्रोजेक्टर पीछे खिसक गया।
0 Comments