Recipe: घर पर बनाएं दिल्ली की मशहूर आलू चाट, लोग लेंगे चटकारे

Recipe: घर पर बनाएं दिल्ली की मशहूर आलू चाट, लोग लेंगे चटकारे

आलू चाट  एक बहुत ही लोकप्रिय ​स्ट्रीट फूड है. पुरानी दिल्ली की आलू चाट बहुत ही फेमस है जिसे लोग बहुत ही शौक से खाते हैं. दिल्ली का ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जिसे आलू चाट पसंद न हो. कोरोना  काल में अगर आप अपने हाईजीन को लेकर चिंतित हैं और आलू चाट खाने का भी मन कर रहा है तो आप घर पर ही इसकी रेसिपी ट्राई करें. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. घर पर बने इस चटपटे आलू चाट का मजा लिए बिना आप रह नहीं सकते. यह चाट कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

चटपटी आलू चाट बनाने की सामग्री

चटनी बनाने के लिए-
1 कप हरा धनिया
1 हरी मिर्च
1/2 टी स्पून काला नमक
1/2 नींबू का रस

चाट बनाने के लिए-
2-3 उबले आलू
एक चुटकी काला नमक
एक चुटकी काली मिर्च
एक चुटकी जीरा पाउडर
1/2 टी स्पून चाट मसाला
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
1/2 नींबू का रस
1 टी स्पून इमली की चटनी

चटपटी आलू चाट बनाने की वि​धि

चटनी बनाने के लिए-
एक जार में हरा धनिया लें. अब इसमें हरी मिर्च और काला नमक डालें. सभी सामग्री को एक साथ पीस लें. तैयार की गई चटनी में खट्टा स्वाद देने के लिए नींबू का रस डालें. इसे अच्छे से मिलाएं.

चाट बनाने के लिए-
सबसे पहले उबले हुए आलू के टुकड़ों को गर्म तेल में डालकर फ्राई कर लें. आलू को गोल्डन ब्राउल होने तक फ्राई करें. अब आलू को एक बाउल में निकाल लें. अब इसमें काला नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें. इसके ऊपर कटा प्याज और आधा नींबू का रस डालें. इसमें अब इमली की चटनी और हरी चटनी डालें. इन सभी चीजों को आलू के साथ अच्छे से मिलाएं. चाट को बाउल में निकाल लें. प्याज से गार्निश करके सर्व करें.

Post a Comment

0 Comments