
भीषण गर्मी और उमस से बेहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने काफी हद तक राहत प्रदान की है।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में बारिश हुई है। जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने के बाद दिल्ली में अगस्त में अब तक मॉनसून शांत रहा है।
सफदरजंग वेदशाला के अनुसार, अगस्त में अब तक सामान्य 49.3 मिमी. के मुकाबले 86 प्रतिशत कम यानि 6.7 मिमी. बारिश हुई है। पालम और लोधी रोड मौसम केन्द्रों में इस महीने क्रमश: 59 प्रतिशत और 96 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
अगले दो से तीन दिन के बीच भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जुलाई में दिल्ली में 236.9 मिमी. बारिश हुई, जोकि सामान्य यानि 201.6 मिमी. से 12 प्रतिशत अधिक है।
0 Comments