IPL 2020 के लिए UAE रवाना हुई RCB टीम, फैन्स ने कोहली को किया ट्रोल, पूछा कहां हैं बॉस..'

IPL 2020 के लिए UAE रवाना हुई RCB टीम, फैन्स ने कोहली को किया ट्रोल, पूछा कहां हैं बॉस..'

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम (Royal Challengers Bangalore) की टीम आईपीएल के 13वें सीजन के लिए यूएई रवाना हो गई है। आरसीबी के ट्विटर प्रोफाइल से तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर में सभी आरसीबी के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं लेकिन कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टीम के साथ नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट फैन्स कोहली को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे हैं. कई लोगो ंने कोहली के टीम के साथ नहीं जाने पर उन्हें घमंडी कहा है। RCB की टीम ने ट्विटर पर फ्लाइट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें आरसीबी के सभी खिलाड़ी मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं।

भले ही आरसीबी की टीम यूएई रवाना हो गई है लेकिन विराट कोहली को न देखकर फैन्स हैरान हैं और कई तरह से सवाल पूछते हुए सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। बता दें कि आरसीबी की टीम एक बार भी आईपीएल के खिताब नहीं जीत पाई है. पिछले बार के आईपीएल में भी कोहली की टीम का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा था।

गौरतलब है कि विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. कोहली की कप्तानी में आरसीबी नए सीजन में शानदार परफॉर्मेंस करने की कोशिश में होगीा. बता दें कि मुंबई इंडियंस M I की टीम भी आईपीएल के लिए यूएई रवाना हो गई है। आज चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भी यूएई रवाना होने वाली है।

Post a Comment

0 Comments