बारिश के मौसम में ट्राय करें मूंग दाल की ये पांच रेसिपी

बारिश का मौसम (Rainy Season) अधिकतर हर किसी का सबसे पसंदीदा मौसम है. बारिश की आवाज भी हम सभी के कानों को बहुत अच्छी लगती है. वहीं बारिश होने के बाद मिट्टी से उठने वाली सुगंध भी हमें बड़ी लुभाती है. बचपन से ही हम सब बारिश के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं. बारिश का मौसम केवल प्राकृतिक सुंदरता को ही नहीं बढ़ाता बल्कि हमारे लिए तरह-तरह के स्वाद भी लेकर आता है.

बारिश का मौसम तमाम तरह के तले हुए खाने (Fried Food) का स्वाद लेने के लिए जाना जाता है, जिनमें सबसे मशहूर है- मसाले वाली चाय और उसके साथ गरमागरम पकौड़े. लेकिन बारिश की शाम को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए हमारे पास आपके लिए और भी तमाम विकल्प मौजूद हैं. मानसून में मूंग की दाल (Moong Daal) एक अलग ही स्वाद देती है. मूंग की दाल में प्रोटीन की काफी अच्छी मात्रा होती है. यहां हम आपको मूंग की दाल के 5 ऐसे स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके दिन को लाजवाब बना देंगे-

मूंग दाल समोसा-



आलू वाले समोसे तो आपने कई बार खाए होंगे लेकिन इस बार बारिश के मौसम में आप मूंग दाल के समोसे भी ट्राई कीजिए. आमतौर पर लोग इसे शाम की चाय के साथ पेयर करना पसंद करते हैं, लेकिन हमारे लिए यह दिन के किसी भी समय के लिए एक सही फ्राइड ट्रीट है. मूंग की दाल के साथ मसालेदार आलू भरा हुआ, कुरकुरा और तला हुआ यह मूंग दाल समोसा बेहद स्वादिष्ट होता है.

मूंग दाल की पकौड़ी-

आप घर पर आसानी से क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े बना और सबके साथ मजा ले सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा समय या फिर बहुत मेहनत भी जरूरत नहीं होती है. चटनी और चाट मसाला के साथ इनका तो आनद ही कुछ और है. आपको बता दें कि इस पकौड़ी को दिल्ली में राम लड्डू के रूप में भी जाना जाता है.



मूंग दाल पार्सल-

आप इसे एक पावरफुल मूंग पकौड़ी भी कह सकते हैं. फ्राइड पार्सल में मूंग दाल, प्याज, हल्दी और चाट मसाले का एक मिश्रण भरा जाता है. सबसे आसान चीजों में से एक है जिसे आप सुबह फटाफट तैयार कर सकते हैं. लेकिन जब आप इसे बनाएं तो ज़रा एक्स्ट्रा बनाएं क्योंकि आपको इसकी बड़ी मात्रा में शेयरिंग करनी पड़ सकती है.



मूंग दाल कबाब-

इसे आप आसानी के घर में बना सकते हैं. ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और साथ ही काफी हेल्दी भी होते हैं. अंकुरित मूंग दाल, शकरकंद और बेसन से बनाया गया ये कबाब कुरकुरा और चंकी होता है. इसे पुदीना चटनी के साथ बनाना एक बहुत अच्छा विचार होगा. चाय के साथ तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.



मूंग दाल शोरबा-

इसे तो आप भूल ही नहीं सकते. मूंग दाल का शोरबा बेहतरीन डिश है अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो इस सूप को घर पर बनाकर परिवार वालों संग मजे ले सकते हैं. खास बात यह है कि यह एक ग्लूटेन फ्री डिश है. चाहे आपका पेट ही खराब क्यों ना हो, प्रोटीन से भरपूर यह दाल का सूप आसानी से डाइजेस्ट किया जा सकता है.
बारिश के मौसम में ट्राय करें मूंग दाल की ये पांच रेसिपी

Post a Comment

0 Comments