
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान रानी चटर्जी ने एक्ट्रेस संभावना सेठ संग अपने रिश्तों पर खुलकर बातचीत की है। रानी चटर्जी ने कहा कि संभावना उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं लेकिन उन्हें लोगों के बारे में बोलने या किसी को सपोर्ट करने से पहले उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।
रानी ने कहा, ‘पवन सिंह जी और अक्षरा के साथ हुए विवाद पर जब संभावना ने कमेंट किया था तो बस मेरा इतना मानना था कि उन्हें लोगों के बारे में जानकर ही कमेंट करना चाहिए। दरअसल वो भोजपुरी इंडस्ट्री में जोड़ियों के खिलाफ थीं उनका मानना है कि इंडस्ट्री में लोग जोड़ियों में काम करते हैं जिसके चलते नए कलाकारों को मौका नही मिल पाता है। मेरा बस उनसे यही कहना था कि जो लोग जोड़ी में काम करते भी हैं उन लोगों ने भी काफी मेहनत की होती है।’
रानी चटर्जी ने एक अन्य इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्देशक और डिस्ट्रीब्यूटर पर भी निशाना साधा था। रानी ने कहा इंडस्ट्री में निर्देशक और डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा भी ग्रुप बनाकर काम किया जाता है। मुझे समझ नही आता आखिरकार ये लोग चाहते क्या हैं यह पब्लिक के लिए फ़िल्म बनाते हैं या खुद के लिए। मुझे नही लगता ये लोग इंडस्ट्री के लिए कुछ करना चाहते हैं। डिस्ट्रीब्यूटर अगर फिल्म बनाएगा तो वो अपने मन मुताबिक काम करता है। एक्टर कुछ बोलता है और मेकर्स कुछ बोलते हैं।
बता दें कि हाल ही में रानी चटर्जी ने डिप्रेशन के बारे में खुद से जुड़ी कुछ गंभीर बातें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने एक लंबा पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने तो ये तक लिखा कि वह सुसाइड तक कर सकती हैं।
रानी चटर्जी ने डिप्रेशन की वजह एक शख्स को बताया जो कि सोशल मीडिया पर उनके लिए निगेटिव बातें लिखता है, जिस वजह से वह बहुत परेशान और नकारात्मक हो गई थीं। रानी चटर्जी ने 300 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ उनकी जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार दिया गया था।
0 Comments