ट्रैक्टर से बने जुगाड़ से निकला भैंस का दूध, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर हरदम एक्टिव रहने वाले मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अकसर मजेदार और दिलचस्प वीडियो शेयर करने के लिए काफी फेमस हैं। इस बार भी आनंद महिंद्रा ने कुछ ऐसा दिलचस्प वीडियो शेयर किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल उन्होंने ट्रैक्टर से बने जुगाड़ का एक वीडियो शेयर किया जो अब जमकर वायरल हो रहा है।दरअसल, वीडियो में कुछ लोग ट्रैक्टर की मदद से भैंस का दूध निकाल रहे हैं, जो कुछ लोगों को हैरान भी कर रहा है।

ट्रैक्टर से बने जुगाड़ से निकला भैंस का दूध, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

ट्रैक्टर के एयर सेक्शन से पाइप जोड़ा गया है, जो भैंस का दूध निकालने वाली मशीन से जुड़ा है। कई ट्विटर यूजर ने बताया कि एयर सेक्शन की मदद से वेक्यूम क्रिएट करके दूध निकाला जा रहा है। लोग इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, ट्रैक्टर को एक कमाल की चीज बता रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा, ‘ग्रामीण इलाकों में कैसे हमारे ट्रैक्टरों का इस्तेमाल बहुत से कामों में किया जाता है, इसके वीडियो क्लिप लोग मुझे भेजते रहते हैं। लेकिन यह वाला मेरे लिए नया है। क्या आपमें से कोई गैर-इंजीनियर्स बता सकता है कि उन्होंने यहां क्या चालाकी दिखाई है?’

Post a Comment

0 Comments