नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में ईडी ने रविवार को सुबह 6 बजे तक रिया के भाई सौविक चक्रवर्ती से लगातार 18 घंटे तक पूछताछ करने के बाद घर जाने दिया है। सूत्रों के अनुसार ईडी ने सौविक से सुशांत के पार्टनरशिप में गठित की गई 3 कंपनियों के संदर्भ में पूछताछ की है। इस मामले की गहन जांच ईडी कर रही है।
आज फिर सोमवार को रिया चक्रवर्ती व उनके पिता इंद्रजीत से पूछताछ चल रही है। रिया अपने पिता और भाई संग ईडी दफ्तर में मौजूद हैं। रिया से सुशांत के पैसों को लेकर सवाल पूछे जाएंगे। ईडी ने रिया से अपने खर्चों का प्रूफ देने के लिए डॉक्यूमेंट्स भी मंगवाए हैं। वहीं सुशांत की एक्स बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी भी ईडी दफ्तर में मौजूद हैं। उनसे भी ईडी की पूछताछ होनी है।

ईडी को लगता है कि रिया की कुछ इंवेस्टमेंट ऐसी हैं जिनके बारे में जांच एजेंसी को जानकारी नहीं दी गई है। रिया से खार की प्रॉपर्टी के बारे में भी सवाल किए जाएंगे। सुशांत के अकाउंट से रिया को ट्रांसफर हुए पैसों के खर्च का सबूत भी ईडी मांगेगी। ईडी रिया से सुशांत के पिछले 2 सालों के इंवेस्टमेंट का भी पता करेगी। ये भी जानेगी कि क्या रिया या उनका कोई फैमिली मेंबर सुशांत की इंवेस्टेमेंट में नोमिनी था या नहीं। रिया और उनके भाई की कंपनियों, बिजनेस, केपिटल पर सवाल किए जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, पहली पेशी के वक्त रिया ने ईडी के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दिया था। ईडी ने रिया से बैंक ट्रांजैक्शंस, खर्च, सोर्स ऑफ इनकम को लेकर जो भी सवाल पूछे रिया ने उनका ठोस जवाब नहीं दिया था। ईडी ने रिया से कई तीखे सवाल पूछे थे। कुल मिलाकर जांच एजेंसी रिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं थी।

सूत्रों की मानें तो इनकम टैक्स रिटर्न रिकॉर्ड के अनुसार, रिया की सालाना कमाई पिछले कुछ सालों में 10-12 लाख थी। फिर ये कमाई 14 लाख रुपये तक हो गई। दूसरी तरफ, रिया के घरवालों भी ईडी के निशाने पर हैं। 8 अगस्त को ईडी ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से 18 घंटे तक पूछताछ की थी।
सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई भाजपा विधायक नीरज बबलू शिवसेना के नेता संजय राउत पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। संजय राउत ने पारिवारिक मामले में शर्मनाक आरोप लगाए थे। इसको लेकर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। सुशांत के भाई ने कहा कि संजय राउत ने सुशांत के पिता की दो शादियों की बात कही थी जो गलत है।

0 Comments