धूप से स्किन की सुरक्षा के लिए अपनाएं यें टिप्स

सूरज की युवी रेडिएशन तथा तेज गर्मी के कारण स्किन झुलस जाती है। कभी-कभी सूरज की तेज किरणें स्किन को रूखा व बेजान बना देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके प्रयोग से आप गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को खूबसूरत व चमकदार बना सकते हैं।

धूप से स्किन की सुरक्षा के लिए अपनाएं यें टिप्स

 1- अगर आपकी स्किन की नमी समाप्त हो गई है तो अपनी स्किन पर टमाटर का रस लगाएं। जब ये सूख जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

2- दही में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्कीन पर धूप के कारण आया कालापन दूर हो जाता है।

3- अगर आपकी स्किन गर्मी के कारण झुलस चुकी है तो अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं। आधे घंटे बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे की नमी लौट आएगी और आपकी स्किन में निखार आएगा।

4- एक मुट्ठी तिल को पानी में डालकर छोड़ दें। 2 घंटे बाद इसे पानी से निकालकर इस पानी से अपने चेहरे को धोएं। ऐसा करने से आपकी स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से छुटकारा मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments