
एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह कोरोना काल में अपनी तस्वीरों के सहारे फैंस के साथ अपनी कई मोमेंट्स साझा करती रही हैं. अक्सर वह अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ मस्ती वाली तस्वीरें जरूर शेयर करती हैं. अब उन्होंने स्विमिंग पूल की दो फोटो शेयर की हैं. इसमें वह स्विमिंग पूल में बारिश का लुत्फ लेती नजर आ रही हैं.
सारा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ''तूफान आने से पहले की शांति...कोई नहीं बिगाड़ सकता सारा और यूनी की फॉर्म, चाहे मौस बदले या रेन हो ट्रांसफॉर्म...'. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. सारा की इस पोस्ट को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
हाल ही में सारा अली खान ने रक्षाबंधन के मौके पर इब्राहिम अली खान के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों भाई-बहन स्विमिंग पूल में मस्ती करते नजर आए थे.
सारा अली खान ने पूल के किनारे किया Yoga
हाल ही में सारा अली खान ने पूल के किनारे खड़ी होकर योगा करती हुई अपनी तस्वीर शेयर की थी. सारा ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी संडे, #sundayfunday #sunnyday #sunnysunday. अगर शांति, स्थिरता और ग्रीन आपको समझदार बना पाती लेकिन कम से कम मैंने इस बार दिन को सही इस्तेमाल किया है'.
अक्टूबर में शुरू होगी सारा अली खान स्टारर फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म अतरंगी रे (Atrangi Re) की शूटिंग अक्टूबर में फिर से शुरू कर दी जाएगी. यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो इस फिल्म को तमिलनाडु स्थित मदुरै, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में शूट किया जाएगा.
0 Comments