
रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर जारी किए एक दस्तावेज में कहा कि '5 मई से गलवान में चीन की गतिविधियां बढ़ी थीं. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि चीनी ने PP-15 कुगरांग नाला, गोगरा यानी PP 17 A और पैंगोंग लेक के नॉर्दर्न बैंक पर 17-18 मई को घुसपैठ की थी.'
मंत्रालय के दस्तावेज में कहा गया है कि 'ये विवाद लंबा चल सकता है. भारत चीन के बीच विवाद के खत्म करने के लिए दोनो देशो के कोर कमांडर के बीच 5 बार बातचीत हो चुकी है. एलएसी पर तनाव तो कम है लेकिन हालात में किसी तरह का बदलाव नहीं है.'
0 Comments