डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जिसके कारण शरीर में कई तरह के रोग लग सकते हैं. अगर डायबिटीज की सही समय में जांच न की जाए तो त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्याओं के साथ ही दिल, किडनी, ब्रेन और नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि डायबिटीज ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं हैं. इसका मतलब यह है कि बीमारी से बचाव ही इसका इलाज है.
लाइफस्टाइल और खानपान को सही रखकर ही इस बीमारी से बचा जा सकता है. क्योंकि अगर यह बीमारी एक बार हो गई तो यह जिंदगी भर के लिए बोझ बन सकती है. डायबिटीज के रोगी को लीवर, हार्ट अटैक, किडनी फेल्योर, ब्रेन स्ट्रोक जैसी कई बीमारियां हो सकती है. इन दिनों भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में डायबिटीज़ के मरीज़ लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसकी बड़ी वजह गलत खानपान और लाइफस्टाइल है. आइए इसके कारणों और बचाव के बारे में आज जानते हैं...
डाइबिटीज के कारण
- कम नींद लेना
- अनहेल्दी डाइट लेना
- ज़्यादा मीठा खाना
- व्यायाम न करना
- मोटापा
- फास्ट फूड्स या सॉफ्ट ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन
- मैदा और रिफाइंड ऑयल का ज्यादा इस्तेमाल
- शरीर में पानी की कमी से शुगर का लेवल बढ़ सकता है
डायबिटीज से ऐसे करें खुद का बचाव
1.शरीर को फुर्तीला रखें: शरीर को चुस्त- दुरुस्त रखने के लिए रोज कम से कम 30 मिनट पैदल चलें. इसके साथ ही एक्सरसाइज करें. इससे आपका शरीर हल्का और फुर्तीला रहेगा. इससे न सिर्फ डायबिटीज बल्कि कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं. पैदल चलने से शरीर आलस का शिकार नहीं होता.
2.वज़न ना बढ़ने दें : शरीर का ज़्यादा वजन बढ़ने से डायबिटीज की बीमारी का खतरा होता है. इसलिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना ज़रूरी हैं. इसके लिए आपको वर्कआउट करना चाहिए. हेल्दी और सेहतमंद डाइट लेनी चाहिए. आपको आलस्य नहीं करना और एक दिन में कम से कम 10 ग्लास पानी पिएं
3.खान-पान पर रखें नियंत्रण: स्वास्थ शरीर के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है. इससे न सिर्फ डायबिटीज़ बल्कि कई बीमारियों से बचा जा सकता है. खुद को फिट रखने के लिए ज्यादा कैलोरी या अधिक मीठी और फैट वाली चीजें खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये चीजें डायबिटीज को बढ़ावा देती हैं. इसके अलावा बाज़ार में मिलने वाले जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा भी डायबिटीज़ को बढ़ावा देते हैं.

0 Comments