मौसम की हर बीमारी से बचाएंगे आपको यह वेजिटेबल सूप,जानिए आप भी !

बारिश के मौसम में सेहत के प्रति जरा-सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

मौसम की हर बीमारी से बचाएंगे आपको यह वेजिटेबल सूप,जानिए आप भी !

गर्मी की तपन के बाद बरसात के मौसम की ठंडी फुहारें पड़ते ही मन खिल उठता है और गर्मागर्म चाय के साथ फ्राइड या जंक फूड खाने के लिए मचल जाता है लेकिन सेहत के लिहाज से यह खुशनुमा मौसम थोड़ा नाजुक होता है।



इसलिए इन दिनों आपको अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में में बता रहे हैं, जिन्हें पीकर आप इस मौसम में हेल्दी और फिट रह सकते हैं।



दालचीनी से आपको कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें अगली सुबह इस पानी को पी लें इससे आप पेट की सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।



तुलसी के हरे पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं यह आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं इस मौसम में सादा पानी पीने की बजाय, पानी में तुलसी के पत्ते उबालकर पिएं इसका पानी पीने से आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनेगा।




इस मौसम में अपनी डायट में सब्जियों का सूप जरूर पिएं अपने सूप में लहसुन और काली मिर्च का इस्तेमाल जरूर करें इन चीजों के मिश्रण से बनने वाले सूप को पीकर आप कई तरह के रोगों से बच सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments