
आज के शादीशुदा जोड़े छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने रिश्तों (Relationships) में तनाव पैदा कर लेते हैं. इसकी वजह से जोड़ों में झगड़े (Dispute) होते हैं और रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाते हैं. आज आधुनिकता से भरी जिंदगी में जोड़ों के बीच कई तरह की गलतफहमी (Misunderstanding) हो जाती है. जिनके चलते उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है. ऐसे में हर शादीशुदा जोड़े को एक भगवान राम (Lord ram) और माता सीता (Mata sita) के वैवाहिक जीवन से कुछ सीख लेनी चाहिए. ऐसा करने से आप एक आदर्श पति-पत्नी बनेंगे और आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा. भगवान राम और माता सीता के वैवाहिक जीवन से आप क्या सीख ले सकते हैं इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं...
हर परिस्थिति में साथ निभाएं
एक अच्छे पति-पत्नी का धर्म है कि वो एक- दूसरे का हर कठिन से कठिन परिस्थितियों में साथ निभाएं. भगवान राम को जब वनवास हुआ तो माता सीता ने उनके साथ चलने का निर्णय लिया था. उस समय भगवान राम ने माता सीता से महल में रहने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि जहां मेरे पति रहेंगे वही उनके लिए महल है. इसके बाद भगवान राम के साथ वनवास चली गईं.
एक- दूसरे के लिए त्याग की भावना
जोड़े के अपने वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाने के लिए कई अवसरों में एक-दूसरे के लिए त्याग करने पड़ते हैं. माता सीता ने महलों का त्याग कर भगवान राम के साथ वन में रहने का निर्णय लिया था. अगर आप भी चाहते हैं कि वैवाहिक जीवन मजबूत बने तो एक-दूसरे के लिए त्याग करना सीखें.
निस्वार्थ प्रेम
भगवान राम और माता सीता के वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह का कोई स्वार्थ नहीं था. प्रेम में अगर कोई स्वार्थ छिपा है तो वह ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाता. इसलिए वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि आप एक दूसरे से नि: स्वार्थ भाव से प्रेम करें. असली प्रेम वही है जो नि:स्वार्थ भाव से किया जाए.
ईमानदारी
शादीशुदा जोड़े का जिंदगी में एक दूसरे के प्रति ईमानदार होना बहुत जरूरी है. ईमानदारी ऐसी चीज है जो आपके रिश्ते को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण साधन है. माता सीता और भगवान राम के वैवाहिक जीवन से हमें सीखना चाहिए कि एक-दूसरे के प्रति ईमानदार कैसे रहा जाता है. अगर आप रिलेशनशिप को मजबूत बनाना चाहते हैं तो एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहें.
भरोसे का कायम रखना
किसी भी रिश्ते की नींव भरोसा होता है. अगर आपको एक-दूसरे पर भरोसा नहीं है तो आपका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकता है. अगर आप रिलेशनशिप को मजबूत बनाना चाहते हैं तो एक-दूसरे के प्रति भरोसा रखें. माता सीता को भगवान राम पर पूरा भरोसा था. रावण जब अपहरण कर माता सीता को लंका ले गया तो माता सीता ने हार नहीं मानी, क्योंकि उन्हें भगवान राम पर पूरा भरोसा था कि वो आएंगे और रावण का अंत करेगे और मुझे यहां से ले जाएंगे.
0 Comments