इन बदलाव के साथ इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

इन बदलाव के साथ इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से यहां के एजेस बाउल पर शुरू होगा जहां मेहमान टीम सीरीज बराबर करने और मेजबान टीम सीरीज हथियाने उतरेगी। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

पहले टेस्ट में जीती हुई बाजी हारने वाली पाकिस्तान टीम दूसरे टेस्ट में कुछथ बदलाव कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, इस टेस्ट से 11 साल बाद फवाद आलम टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। अगर फवाद को अंतिम ग्यारह में मौका मिलता है तो पाक टीम प्रबंधन को रोज बाउल में एक स्पिनर के साथ उतरना होगा। तीन टेस्ट में 41.67 की औसत से 250 रन बनाने वाले फवाद ने अपना आखिरी टेस्ट नवंबर 2009 में खेला था।

इंग्लैंड हालांकि इस मैच में बेन स्टोक्स के बिना उतरेगी जो पारिवारिक कारणों से न्यूजीलैंड गए हैं। वहीं पाकिस्तान को निश्चित तौर पर पहले टेस्ट मैच की गलतियों से सीखना होगा। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया था लेकिन दूसरी पारी में टीम मेहमान टीम जोस बटलर और क्रिस वोक्स को नहीं निपटा सकी जिसके कारण उसे हार मिली।

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमीनिक बीस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्राउले, सैम कुरेन, ओली पोप, ओली रोबिनसन, डॉम सिबली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

पाकिस्तान: अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इमाम उल हक, इमरान खान, कासिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान शेनवारी, वहाब रियाज, यासिर शाह।

Post a Comment

0 Comments