सुहाने मौसम में पूल में यूं चिल करती नजर आईं यह एक्ट्रेस, देखें वायरल तस्वीरें

सुहाने मौसम में पूल में यूं चिल करती नजर आईं यह एक्ट्रेस, देखें वायरल तस्वीरें

एक्ट्रेस मालविका मोहनन अपने अंदाज और फेशन सेंस से फैन्स के दिलों को जीत लेती हैं। मालविका मोहनन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फोटो और वीडियो को लेकर काफी सुर्खियां भी बटोरती हैं।

सुहाने मौसम में पूल में यूं चिल करती नजर आईं यह एक्ट्रेस, देखें वायरल तस्वीरें

हाल ही में मालविका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में मलयालम फिल्मों की सुपरस्टार काले बादलों के बीच स्विमिंग पूल में चिल करती नजर आ रही हैं। मालविका का यह अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।



इस तस्वीर में मालविका मोहनन रेड कलर की बिकिनी पहनकर पूल में आराम फरमा रही हैं। हाल ही में मालविका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक और फोटो पोस्ट की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस का स्वैग देखने लायक है। फोटो में मालविका रेड कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं।



बता दें, एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने मलयालम के साथ-साथ कन्नड़, तमिल और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। मालविका, सिनेमेटोग्राफर के.यू मोहनन की बेटी हैं।



उन्होंने 2013 में रोमांटिक फिल्म 'पट्टम पोल' से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था। मालविका ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया था।

Post a Comment

0 Comments