सुरेश रैना ने शेयर की धोनी के साथ तस्वीर, कहा- नहीं हो पा रहा है इंतजार

सुरेश रैना ने शेयर की धोनी के साथ तस्वीर, कहा- नहीं हो पा रहा है इंतजार

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की दोस्ती के बारे में हर क्रिकेट फैन जानता है. भारतीय टीम से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स तक दोनों हमेशा साथ दिखे हैं. हालांकि पिछले एक साल से दोनों ही खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान से दूर है और अब आईपीएल (IPL) के साथ वापसी करने जा रहे हैं. रैना के लिए आईपीएल काफी खास है और यही वजह है कि वह बेसब्र हो रहे हैं. आपको बता दें कि इस साल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच आईपीएल खेला जा रहा है.

रैना ने शेयर की तस्वीर

रैना ने इंस्टाग्राम में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के साथी खिलाड़ी मुरली विजय के साथ चेन्नई की जर्सी में फोटो शेयर की. तस्वीर के कैप्शन में रैना ने लिखा, 'मैं फील्ड पर जाकर हर लम्हें को जीने का इंतजार कर रहा हूं. मैं आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं.' रैना ने पोस्ट में धोनी और मुरली विजय को टैग किया.

रैना पिछले एक साल से मैदान से दूर हैं. घुटने के ऑपरेशन के कारण वह पिछले घरेलू सीजन में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे. उत्तरप्रदेश में रह रहे रैना ने हालांकि लॉकडाउन में ढ़ील मिलते ही गाजियाबाद में ट्रेनिंग करना शुरु कर दिया है. इसमें उनका साथ देने के लिए भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मौजूद रहते हैं. रैना ने अब तक ट्रेनिंग सेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर किए हैं. उन्होंने जुलाई 2018 में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल 2020 रैना के लिए वापसी के दरवाजे खोल सकता है.

आईपीएल के किंग कहे जाते हैं रैना

सुरेश रैना को आईपीएल का किंग कहा जाता है जहां उनका जमकर बरसरता है. ने आईपीएल में अब तक कुल 177 मैच खेले हुए हैं, जिसमे इन्होने 33.34 की औसत से 5368 रन बनाए हुए हैं और वह विराट कोहली के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है. सुरेश रैना ने यह रन 137.14 के शानदार स्ट्राइक रेट से बनाए हुए हैं. यह अब तक आईपीएल में 38 अर्धशतक और एक शतक बना चुके हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल इतिहास काफी सुनहरा रहा है. वह इस लीग की सबसे सफलतम टीम में से एक है. इस टीम ने कुल 3 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है. वहीं अपने खेले 10 सीजन में से 8 बार आईपीएल का फाइनल खेला हुआ हैं.

Post a Comment

0 Comments