
पिछले साल इंग्लैंड (England) में हुए वर्ल्ड कप के लिए जब भारतीय टीम का चयन किया गया था तब काफी सवाल उठाए गए थे. सबसे ज्यादा विवाद अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के चयन न होने पर हुआ था. रायडू वर्ल्ड कप से एक साल से नियमित तौर पर टीम का हिस्सा थे और लगातार चौथे नंबर खुद को साबित कर रहे थे. हालांकि वर्ल्ड कप से कुछ समय पहले ही उनके फॉर्म में गिरावट आ गई थी. वर्ल्ड कप के चुने जाने वाली टीम के पेनल में शामिल गगन खोड़ा (Gagan Khoda) ने बताया कि आखिर क्या वजह थी कि रायडू को टीम में शामिल नहीं किया गया था.
सेलेक्टर्स को नहीं था भरोसा
गगन खोड़ा, उस चयन पैनल का एक हिस्सा थे जिसने वर्ल्ड कप की टीम का चयन किया था. एसमएके प्रसाद इस पैन में चीफ सेलेक्टर थे. गगन खोड़ ने बताया कि आखिर क्या वजह थी कि रायडू की जगह विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया थै. स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत में, पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि राडयू उस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे और सेलेक्टर्स को उनपर भरोसा नहीं था कि वह आईसीसी इवेंट में खेलने लायक है या नहीं.
खोड़ा ने कहा कि, अंबाती रायडू अनुभवी थे और आप विश्व कप देख रहे थे. हमने एक साल तक उनके साथ काम किया लेकिन धीरे-धीरे वह सुस्त हो रहे थे.. विश्व कप में जाने का आत्मविश्वास उनमें नहीं दिख रहा था. उनकी जगह हम किसी युवा खिलाड़ी को भी शामिल नहीं कर सकते थे क्योंकि वर्ल्ड कप इंग्लैंड में था.'
कमजोर नहीं थी भारतीय टीम
भारत को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि गगन खोड़ा को नहीं लगता कि यह टीम के कमजोर होने की वजह से हुआ. उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम कहीं भी कमजोर थे. यह सिर्फ एक बुरा दिन था जो हमारे पास था. एक दिन मैच नहीं हुआ, अगले दिन ऐसा होता है और गति समाप्त हो जाती है आपको फिर से शुरू करना होगा और ऐसे में आपके लिए काम कठिन हो जाता है.'
0 Comments