अगर जल्दी शादी करना चाहती हैं तो गुरूवार के दिन करें यह टोटके, मिलेगा मनचाहा पति

अगर जल्दी शादी करना चाहती हैं तो गुरूवार के दिन करें यह टोटके, मिलेगा मनचाहा पति

शादी हर किसी के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है। जिसे हर कोई जीना चाहता है। लेकिन कई कारणों की वजह से कई बार शादी नहीं हो पाती है। ऐसे में आज हम आपको कई तरह के टोटके के बारे में बताने जा रहे हैं। गुरुवार के दिन कई टोटके किये जा सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

शादी के लिउए करें ये टोटके:

# विवाह नहीं हो रहा है तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। पेड़ की पूजा करते समय पेड़ पर जल, चने की दाल और हल्दी अर्पित करें और उसके बाद एक दीपक जला दें।

# अगर आप संतानहीन है तो केले के पेड़ की पूजा करें। ध्यान रहे पूजा करते समय बृहस्पति देव की कथा जरूर पढ़ें। उसके बाद जब कथा पूरी हो जाए तो खड़े होकर बृहस्पति देव की आरती करें।

# गुरुवार के दिन मंदिर जाकर चने की दाल तथा केसर चढ़ाना चाहिए और इसके बाद केसर का तिलक मस्तक पर लगा लेने से लाभ मिलता है।

# जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह भारी है उन्हें गुरूवार के दिन केले का दान करना चाहिए। विवाह हेतु या रोगों को खत्म करने के लिए गुरुवार के दिन नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर उससे स्नान करें।

# पीला रंग गुरु ग्रह से जुड़ा होता है इस कारण इस दिन पीले रंग के कपड़े पहने और दान करें। गुरुवार के दिन भूल से भी साबुन नहीं लगाना चाहिए और ना ही बाल धोना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments