
जब भी घर की फ्लोरिंग की बात हो तो मार्बल फ्लोर को चुनना एक अच्छा ऑप्शन होता है. मार्बल फ्लोर घर को एलीगेंट और लुक देते हैं. जब आप इसे अपने घर के फर्श पर इस्तेमाल करते हैं तो इससे पूरा घर जगमगाने लगता है लेकिन कुछ ही दिनों में फ्लोरिंग की चमक फीकी पड़ने लगती है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप उसकी क्लीनिंग के दौरान कुछ छोटी-छोटी बातों को मिस कर देते हैं जिसके कारण घर की फ्लोरिंग डल लुक देते हैं. घर में अगर झाड़ू-पोंछा किया जाए तो इससे फ्लोर हमेशा चमकता रहता है जबकि ऐसा नहीं है.
अलग-अलग तरह की फ्लोरिंग को अलग तरह की केयर की जरूरत होती है. आपको बता दें कि मार्बल फ्लोर की क्लीनिंग करते हुए कभी भी विनेगर या नींबू के रस का इस्तेमाल भूल से भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह एसिडिक नेचर के होते हैं, जो मार्बल को नुकसान पहुंचा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि मार्बल फ्लोर की चमक को सालों-साल बनाए रखने के लिए आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
मार्बल को करें पॉलिश
मार्बल फ्लोर को समय-समय पर पॉलिशिंग करवाना जरूरी होता है. इसके जरिए न सिर्फ आपके मार्बल पर लगे किसी भी तरह के दाग को आसानी से हटाया जा सकता है बल्कि पॉलिश करने के बाद मार्बल फ्लोर में एक चमक भी आती है. मार्बल को पॉलिश करने के अलावा मार्बल सीलर्स का इस्तेमाल करने से भी मार्बल के उपर किसी भी तरह के दाग के निशान रह जाने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है.
गंदगी तुरंत करें साफ
अगर आप चाहते हैं कि आपके मार्बल फ्लोर कुछ ही समय में डल व दागदार न नजर आएं तो इसका सबसे अच्छा उपाय यह है कि आप मार्बल फ्लोर पर कुछ भी गिरने के बाद उसे तुरंत साफ कर दें. अगर कॉफी, अल्कोहल, जूस व सॉस के दाग मार्बल फ्लोर पर लंबे समय तक रह जाते हैं तो बाद में इनके निशान हटाना काफी मुश्किल हो जाता है.
सॉफ्ट स्पंज का करें इस्तेमाल
मार्बल फ्लोर की क्लीनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रखना है कि आप इसके साथ हार्श न हों और न ही इसे रगड़ते हुए साफ करने की कोशिश करें. आप मार्बल क्लीनर और गर्म पानी की मदद से मार्बल फ्लोर की क्लीनिंग करें और इसे स्क्रब करने की जगह सॉफ्ट स्पंज का इस्तेमाल करें. अगर आपके पास मार्बल क्लीनर नहीं है तो ऐसे में आप बाल्टी में गर्म पानी लेकर उसमें कुछ बूंदे डिशवाशिंग जेल और 3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा का मिश्रण बनाकर अच्छी तरह मिलाएं और उसकी मदद से फ्लोर को क्लीन करें.
हर दिन करें साफ
भले ही आपका मार्बल फ्लोर ऊपर से गंदा नजर न आए लेकिन साफ और सूखे पोछे की मदद से अपने मार्बल फ्लोर की धूल को रोज साफ करें. वहीं वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सावधानी बरतें.
0 Comments