ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज का बड़ा बयान, कहा- बी ग्रेड एक्‍टर हैं शोएब अख्‍तर

ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज का बड़ा बयान, कहा- बी ग्रेड एक्‍टर हैं शोएब अख्‍तर

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज मैथ्‍यू हेडन (matthew hayden) ने पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर (shoaib akhtar) को बी ग्रेड एक्‍टर बताया. हेडन ने अख्‍तर के साथ 2002 में हुई तीखी बहस को याद करने के बाद यह बात कही. शारजाह टेस्‍ट मैच को ऑस्‍ट्रेलिया ने पारी और 198 रनों के अंतर से जीता था. उस मुकाबले में पाकिस्‍तान की टीम दोनों पारियों में 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी. पहली पारी में 59 और दूसरी पारी में 53 रन बनाए थे. हेडन ने बताया कि कैसे उस मैच में शोएब अख्‍तर ने उन्‍हें स्‍लेज किया. इससे उन्‍हें तो कोई फर्क नहीं पड़ा, मगर अख्‍तर ने अपनी एकाग्रता गंवा दी थी.

काफी कलरफुल भाषा का किया इस्‍तेमाल
एक पॉडकास्‍ट में हेडन ने कहा कि वह उदाहरण के तौर पर वह अख्‍तर को बी ग्रेड एक्‍टर कहेंगे. उन्‍होंने बताया कि शारजाह टेस्‍ट के दौरान तापमान 58 डिग्री के करीब था. इस गर्मी में वो लोग मैदान पर उतरे और अख्‍तर ने उन्‍हें स्‍लेज करते हुए कहा कि वो उन्‍हें आज मार डालेंगे. हेडन ने कहा कि पूर्व पाकिस्‍तानी तेज गेंदबाज ने यह बात काफी कलरफुल भाषा में कही थी और इसके बाद उन्‍होंने इससे भी ज्‍यादा कलरफुल भाषा में उन्‍हें जवाब दिया कि दोस्‍त यह अच्‍छा है. वो इस चुनौती के लिए तैयार हैं.

सिर्फ 18 गेंदें है ऐसा करने के लिए
हेडन ने कहा कि इसके बाद उन्‍होंने शोएब अख्‍तर को कहा कि डम्‍बो यहां एक चीज हैं. आपके ऐसा करने के लिए सिर्फ 18 गेंदें ही मिलेगी. आपको तीन ओवर मिलेंगे, क्‍योंकि इसके बाद तो मार्शमेलो जैसे हो जाओगे.

गालियां देते हुए करते थे गेंदबाजी
हेडन ने कहा कि शोएब जैसे ही उनकी तरफ गेंदबाजी को लेकर दौड़ते थे और उन्‍हें जितनी गालियां आती थी, वो बोलते थे. हेडन ने बताया कि वो भी उनके बॉलिंग मार्क की इस तरफ इस अंदाज में जाते थे, जैसे वो एक से 18 तक गिन रहे हो.

Post a Comment

0 Comments