कोरोना से बचने के लिए देशी काढ़ा कैसे बनाये, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

Kadha Recipe | सर्दी-खांसी में फायदेमंद है ...

कोरोना महामारी के इस दौर में शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए देशी काढ़ा सबसे लाभकारी साबित हो रहा हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे ये काढ़ा नहीं बनाना आता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से ताकि आप अच्छे दे देशी काढ़ा बना सकें और शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट कर सकें।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक देश काढ़ा शरीर के इम्यून सिस्टम को सबसे ज्यादा मजबूत बनाता हैं। इस काढ़े में तुलसी के पते के साथ साथ काली मिर्च का होना बहुत जरुरी हैं।

काढ़ा बनाने के लिए सामग्री।

आप काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले 5 से 6 तुलसी के पत्ते, आधा चम्मच इलायची पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अदरक और मुन्नका। साथ ही साथ स्वाद अनुसार आप काला नमक भी ले सकते हैं।

काढ़ा बनाने की प्रक्रिया।

देशी काढ़ा बनाने के लिए आप एक पैन में दो ग्लास पानी डालें। अब इसमें तुलसी, इलाइची पाउडर, काली मिर्च, अदरक और मुनक्का डाल दें। अब इस मिक्सचर को मिला लें और इसे 15 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा होने रख दें और छानकर पी लें। ये काढ़ा आपके इम्यून सिस्टम को सबसे ज्यादा बूस्ट करेगा। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।


Post a Comment

0 Comments