आजकल कम उम्र में सफ़ेद बाल होने की समस्या काफी आम हो गयी है ये सब बदलती लाइफ स्टाइल की वजह से हो रहा है इससे हमारी पर ही नहीं बल्कि हमारे बालो पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

गर्मी के मौसम में बालो की देखभाल करना काफी मुश्किल होती है लगातार नमि की वजह से बाल चिपचिपे होने लगते है और इस मौसम में बाल अधिक झड़ते भी है आज हम आपको बताते है की कम उम्र में बाल सफ़ेद होने के क्या कारन है।
कई बार हार्मोनल असंतुलन की वजह से शरीर में कई तरह के दोष उतपन्न हो जाते है और इस वजह से बाल टूटने झड़ने लगते है और उनकी प्राकृतिक चमक खतम होने लगती है बालो की सेहत पर हवा में मौजूद प्रदूषण का भी काफी प्रभाव पड़ता है और इसी वजह से बाल कम उम्र में ही सफ़ेद होने लगते है।
विशेषज्ञों के अनुसार हवा के प्रदूषण में ऐसे तत्व पाए जाते है जो बालो के मेलालीन को खराब कर देते है जिससे बाल सफ़ेद होने लगते है।
व्यस्त दिनचर्या के चलते कई बार तनाव भी बहुत ज्यादा रहता है और तनाव के कारण भी बाल सफ़ेद होने लगते है वैज्ञानिक रूप से यह बात सिद्ध हो चुकी है कि सिगरेट पीने से भी बालों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है और वो तेजी से सफेद होते हैं।
खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है इसलिए खानपान में वो चीजे ले जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हो खाने में पोषक तत्वों को jrur शामिल करे साथ ही विटामिन B-12 से भरपूर डाइट लें।
0 Comments