बिहार के प्राइवेट स्कूलों में फीस माफी पर बड़ा फैसला, जानिए पूरी खबर

बिहार के प्राइवेट स्कूलों में फीस माफी पर बड़ा फैसला, जानिए पूरी खबर

 बिहार के प्राइवेट स्कूलों में फीस माफ़ी को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार ने लॉक डाउन की अवधि में फीस माफ करने अथवा कम करने से पल्ला झाड़ लिया है। दरअसल बिहार के कई अभिभावकों ने सरकार से फीस मांफी करने को कहा था।

लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि निजी स्कूलों में फीस माफ करने अथवा कम करने का कानूनी अधिकार शिक्षा विभाग को नहीं है। इसलिए सरकार इसपर कोई फैसला नहीं कर सकती हैं। सरकार के इस फैसले से अभिभावकों में निराशा देखि जा रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अभिभावकों का कहना है की लॉकडाउन के कारण उनकी आर्थिक स्थिति ख़राब हो गई हैं। इसलिए सरकार स्कूलों पर फीस माफ़ करने के लिए दवाब बनाएं ताकि हमे आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments