कछुए की अंगूठी पहनने से बदल जायेगी आपकी किस्मत, रखें इन बातों का ध्यान

जिस तरह वास्तु का प्रचलन लोगों में काफी हो गया है, ठीक वैसे ही फेंगशुई को भी लोग पसंद करते हैं। फेंगशुई में ऐसी बहुत सी चीज़ों के बारे में बताया गया, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में कई तरह के बदलाव कर सकता है। फेंगशुई में जिस तरह से लाफिंग बुद्धा, तीन टांगों वाले मेढ़क और चीनी सिक्कों का महत्व होता है उसी तरह से कछुए की अंगूठी का भी विशेष महत्व होता है। रत्नों से बनी हुई अंगूठी तो हर कोई पहनना पसंद करता है, लेकिन कछुए की अंगूठी के फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे….

कछुए की अंगूठी पहनने से बदल जायेगी आपकी किस्मत, रखें इन बातों का ध्यान

 – माना जताा है कि कछुए की अंगूठी धारण करने से वास्तुशास्त्र दूर होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा आती है।

– ज्योतिष शास्त्र में कछुए को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए इसको पहनने से घर पर धन और सुख-समृद्धि आती है। अगर घर का हर सदस्य इस पहन ले तो उसे सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है।

– वास्तु के अनुसार कछुआ शान्ति और धैर्य का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसकी अंगूठी पहनने से मनुष्य के अंदर धैर्य और शान्ति आती है। लेकिन एक बात का ध्यान जरूर रखें कि कछुए की अंगूठी को केवल चांदी की धातु से ही बनवाना चाहिए तभी शुभ फल की प्राप्ति होती है।

– कछुए की अंगूठी को दाएं हाथ में ही पहननी चाहिए। बाएं हाथ में पहनने से इसका लाभ नहीं मिलता। अंगूठी को हमेशा तर्जनी और बीच की उंगली में पहनना चाहिए। इसे पहनते वक्त इस बात का ध्यान देना चाहिए कछुए का सिर बाहर की ओर होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments