आपके चेहरे के जिद्दी दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएगा आलू का ये स्पेशल फेस पैक

हर लड़की अपनी सुंदरता को लेकर सजग होती है. हर छोटा भी दाग-धब्बा अगर चेहरे पर हो जाए परेशान हो जाती हैं। ऐसे में ल़ड़कियां तरह तरह के देसी नुस्खे, दवाईयां अपनाती रहती है। मगर अब आपको घबराने की कोई जरुरत नहीं है। आज हम आपको आलू का ऐसा इस्तेमाल बताने जा रहे है जो चेहरे के सारे दाग-धब्बे गायब कर देगा।

दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएगा आलू पैक:

आलू का होममेड फेस पैक चेहरे पर लगाकर आप डार्क सर्कल्स, पिग्मेंटेशन, टेनिंग, दाग-धब्बे इन सभी समस्याओं से निजात पा सकती है। 

आपके चेहरे के जिद्दी दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएगा आलू का ये स्पेशल फेस पैक

फेस पैक बनाने के लिए एक बड़े आलू को धो लीजिए, इसका छिलका उतार लीजिए। उसके बाद कद्दूकस की मदद से इसे घीस लीजिए। इसके बाद किसी फ्रेबिक कपड़े में इसे डालकर रस निकाल लीजिए।

आलू के रस में 5-6 बूंद नींबू का रस भी डाल लीजिए। उसके बाद एक चम्मच गुलाब जल भी इसमें मिला लीजिए। मिश्रण की अच्छे से मिक्स कर लीजिए। आपका पैक तैयार हो जाएगा।

फेस पैक को कॉटन की सहायता से चेहरे पर लगा लीजिए और 15-20 मिनट तक लगे रहने दीजिए। सूखने पर साफ पानी से चेहरा धो लीजिए। 

आपके चेहरे के जिद्दी दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएगा आलू का ये स्पेशल फेस पैक

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या कहीं से जली-कटी है तो आप इस आलू पेस पैक का इस्तेमाल मत कीजिए नहीं तो आपको नुकशान करेगा। यह पेक लगाने के बाद 2-3 घंटे अपने आप को धूप से बचा कर रखिए।

Post a Comment

0 Comments