आखिर क्या है ‘हैशटैग’ और इसका सही उपयोग कैसे करें, जानिए

आखिर क्या है ‘हैशटैग’ और इसका सही उपयोग कैसे करें, जानिए

आजकल हर कोई हैशटैग का उपयोग करता है। हैशटैग समान वाक्य, विषय अथवा सन्देश (जैसे वाल पोस्ट, ट्वीट इत्यादि) को वर्गीकृत करने एक तकनीकी माध्यम है। इसका उपयोग मुख्यतः सोशल मीडिया पर सम्बंधित सूचना को ‘#’ चिन्ह की सहायता से एकीकृत करने के लिए होता है।

सोशल मीडिया पर किसी भी सामग्री को साझा करने का मुख्य उद्देश्य यही होता कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों के समक्ष पहुँच सके। हालाँकि इसके लिए कई बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है जिसमे कुछ तकनीकी विषय भी शामिल हैं। हैशटैग इसी विषय पर आधारित एक प्रबल माध्यम है जिसका यथोचित उपयोग किसी भी पोस्ट को प्रभावी बना सकता है।

हैशटैग के उपयोग की सही विधि क्या है ?

यहाँ आप हैशटैग को मात्र उन शब्दों के साथ उपयोग करते हैं जो उस विषय से जुड़ा मुख्यशब्द है और जिससे आप अन्य संदेशों के बीच संबंध स्थापित कर सकते हैं। जैसे इंस्टाग्राम पर सम्बंधित तस्वीर के साथ #AncientMonuments लिखा जाए तो उस हैशटैग पर क्लिक करने से वह तमाम उन चित्रों को दर्शाएगा जो पुराने स्मारकों से जुड़ा है।

Post a Comment

0 Comments