बुधवार को गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, दूर होंगी आपकी सारी परेशानी

बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय देवता भगवान गणेश का दिन होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से धन, सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। गणेश जी की पूजा करने से घर में खुशहाली का वास होता है और साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। गणेश जी की पूजा करने से व्यक्ति को कुंडली में बुध ग्रह के दोष का निवारण करने में भी सहायता मिलती है। आइये जानते हैं कि आप किन तरीकों से बुधवार के दिन पूजा करके गणेश जी की कृपा पा सकते हैं।

बुधवार को गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, दूर होंगी आपकी सारी परेशानी

1. बुधवार के दिन भगवान गणेश को गुड़ का भोग लगाना चाहिए साथ ही गाय को भी गुड़ खिलाने से उन्हे प्रसन्न किया जा सकता है।

2. बुधवार के दिन घर में सफेद रंग की भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापित करें क्योंकि इससे आप बुरी नज़र और नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से बचे रहते हैं।

3. कुंडली में बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव की वजह से परेशान रहते हैं तो गणेश जी के समक्ष दुर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पण करें जल्दी ही फायदा मिलेगा।

4. इस दिन गाय को पालक और साथ ही हाथी को हरा चारा खिलाने से भगवान गणेश को प्रसन्न किया जा सकता है और परेशानियां दूर होती है।

5. गणेश जी का पूजन करते समय उन्हे लड्डू और मालपुए का भोग लगाएँ इसके प्रभाव से जल्दी ही भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है।

6. व्यापार में परेशानियां पैदा हो रही हैं और साथ ही आर्थिक रूप से नुकसान झेलना पड़ रहा है तो भगवान गणेश को पीले रंग के फूल चढ़ाने से फायदा मिलता है।

7. नौकरी के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का समाधान करने में भी भगवान गणेश का पूजन लाभकारी माना जाता है इसका निश्चित रूप से फायदा मिलता है।

8. मंदिर में जाकर भगवान गणेश को हरे रंग के वस्त्र अर्पण करें और उनके समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं यह उपाय आपको पैसों की परेशानी से छुटकारा दिलाएगा।

9. गणेश जी को लाल सिंदूर भी चढ़ाना चाहिए इस उपाय से परेशानियां हमेशा के लिए आपसे दूर होती हैं और नुकसान की संभावनाएं कम रहती हैं।

10. किसी भी नए और शुभ काम को शुरू करने से पहले भगवान गणेश के मंत्र का उच्चारण करें इससे आपके काम बिना विघ्न से संपन्न होंगे।

Post a Comment

0 Comments