अगर पसीने की बदबू से हैं परेशान, तो डियो की जगह इन नैचुरल चीजों का करें इस्तेमाल


अक्सर गर्मियों में पसीने आना आम बात है। इसकी बदबू को झेलना मुश्किल हो जाता है। जिन्हें ज्यादा पसीना आता है, उनके लिए ये एक बड़ी परेशानी बन जाती है। शरीर की ठीक से सफाई, हल्के फैब्रिक के कपड़े भी इस समस्या से निजात नहीं दिला पाते हैं। पसीने की बदबू से बचने के लिए आप डियो का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसकी असर भी कुछ देर में खत्म हो जाता है।

इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल:

नींबू में एसिडिक गुण होते हैं, जो शरीक के pH की संतुलित करते हैं और बैक्टिरिया पैदा होने से रोकते हैं। इससे आपको पसीने की समस्या नहीं होगी। इसे नहाने के बाद अंडरआर्म्स और पसीने वाले हिस्सों में रगड़े।

बेकिंग सोडा में एंटीबैक्टिरियल गुण होता है और ये मॉइश्चराइजर भी सोख लेता है। इस वजह से पसीने को सोखकर बदबू से राहत दिलाता है। इसे पसीने वाले हिस्से पर लगाएं।

ग्रीन टी में टैनिक पाया जाता है, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टिरिया को खत्म कर देता है। ग्रीन टी बैग लें और इसे आधे कप पानी में उबाल लें। इसे ठंडा कर लें और बाद में पसीने वाले हिस्से पर कॉटन की मदद से इसे लगाएं।

नारियल तेल पसीने की बदबू से निजात दिलाता है। इसके लौरिक एसिड पाया जाता है, जो बैक्टिरिया को खत्म करता है। नहाने के बाद पसीने वाली जगह पर नारियल तेल लगाएं।

Post a Comment

0 Comments