

दरअसल, एक केक कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट से केक की जो तस्वीर शेयर की है उसमें बच्चे का नाम अगसत्य लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। केक पर साफ तौर पर लिखा है, स्वागत है नैट्स (नताशा) और अगसत्य)। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये नाम जरूर छोटू पांड्या का ही है। जिसके बाद ये तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।


गौरतलब है कि इससे पहले कपल ने लॉकडाउन के दौरान अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थी। नताशा स्टेनकोविक ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने हार्दिक पांड्या को भी टैग किया था। नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने 31 मई 2020 को एक्ट्रेस अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस बात की जानकारी दी थी कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं।
0 Comments