
दरअसल, कार्लोस और ग्रेस की शादी पहले से ही तय थी, जिसके लिए दोनों परिवारों में तैयारियां भी जोरशोर से जारी थीं। इसी बीच कार्लोस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच उनकी मंगेतर ग्रेस हमेशा उनके साथ रहीं। अस्पताल स्टाफ को भी मालूम था कि वे शादी करने वाले थे, लेकिन मौजूदा हालात के कारण ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में उन्होंने अस्पताल में ही दोनों की शादी कराने का फैसला लिया।
0 Comments