इम्युनिटी को मजबूत बनाएगा हल्दी-तुलसी का ये खास काढ़ा, जान लें फायदे

इम्युनिटी को मजबूत बनाएगा हल्दी-तुलसी का ये खास काढ़ा, जान लें फायदे

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण से फिलहाल हर कोई परेशान है. इस वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक वैक्सीन (Vaccine) की खोज में लगे हुए हैं. डॉक्टर्स और विशेषज्ञों का कहना है कि इस वायरस से संक्रमण का खतरा कमजोर इम्युनिटी (Immunity) वालों को सबसे ज्यादा है. ऐसे में इम्युनिटी मजबूत करने के लिए हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स को डाइट में जरूर शामिल करें. आयुर्वेद (Ayurveda) की मदद से भी आप इम्युनिटी को मजबूत बना सकते हैं. ऐसे में हल्दी (Turmeric) और तुलसी (Tulsi) का काढ़ा न सिर्फ इम्युनिटी को मजबूत करता है बल्कि सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है. आइए जानते हैं तुलसी और हल्दी का काढ़ा कैसे बनाएं और किस तरह पिएं.

काढ़ा बनाने के लिए सामग्री

8 से 10 तुलसी पत्ता

आधा चम्मच हल्दी पाउडर

3 से 4 लौंग

2 से 3 चम्मच शहद

1 से 2 दालचीनी स्टीक

काढ़ा बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में पानी लें और उसमें तुलसी पत्ता, हल्दी पाउडर, लौंग और दालचीनी डालें. इसके बाद इसे कम से कम 30 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें. फिर इस पानी को छान लें और हल्का ठंडा होने पर पिएं. स्वाद के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं. इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए और सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए आप इस काढ़ा को रोजाना 2 से 3 बार पिएं.

काढ़ा पीने के फायदे

-सर्दी-जुकाम और गले में खराश से राहत दिलाने के लिए तुलसी और हल्दी का काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है.

-डायबिटीज के मरीजों को भी तुलसी का काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है. इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

-रोजाना तुलसी का काढ़ा पीने से टॉक्सिक एलिमेंट शरीर से निकल जाते हैं और इम्युन सिस्टम मजबूत होता है.

-काढ़ा पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर रहती हैं. कब्ज और लूज मोशन की समस्या से भी राहत मिलती है.

-दिन में 3 बार हल्दी और तुलसी का काढ़ा पिएं. यह काढ़ा बुखार में भी बहुत लाभकारी होता है

Post a Comment

0 Comments