अगर पता नहीं चल रहा आपकी मेहनत की कमाई कहा जा रही है, बेवजह हो रही है खर्च तो करें ये काम

अगर पता नहीं चल रहा आपकी मेहनत की कमाई कहा जा रही है, बेवजह हो रही है खर्च तो करें ये काम

आजकल हर कोई पर्स का उपयोग करता है, लेकिन क्या आपको पता है आपके पर्स में रखी गई चीजें आपकी आर्थिक व्यवस्था तय करता है। दरअसल वास्तु शास्त्र में पर्स बहुत महत्वपूर्ण वस्तु है। इसमें गलत तरीके से रखी गई चीजों से धन का व्यय हो सकता है। रुपए-पैसे की इसी समस्या को दूर करने के लिए हम आपको कुछ खास तरीके बताएंगे।

1. लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने और तेजी से अपनी तरफ रुपए खींचने के लिए आपको अपने पर्स में लाल रंग का छोटा लिफाफा रखना चाहिए। इससे पैसों की तंगी भी खत्म होती है।

अगर पता नहीं चल रहा आपकी मेहनत की कमाई कहा जा रही है, बेवजह हो रही है खर्च तो करें ये काम

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में लाल रंग का रेशम का धागा रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। आपको इस धागे में एक गांठ बांध कर रखनी होगी। इससे आपके धन ग्रह में आ रही समस्या दूर हो जाएगी।

3. पर्स में किसी संत-महात्मा की तस्वीर रखना भी अच्छा माना जाता है। यदि आपके कोई धर्म गुरू हैं, तब भी आप उनका चित्र अपने पर्स में रख सकते हैं। इससे धन का व्यय कम होता है और आप सतकर्मों से धन कमाते हैं।



4. पर्स में लाल या पीले रंग की मौली, भगवान की कोई फोटो आदि धार्मिक वस्तुएं रख सकते हैं। इससे आपमें सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। साथ ही आपकी आय में वृद्धि होगी।

5. पर्स में कभी भी चाबियां नहीं रखनी चाहिए। इससे फिजूलखर्च बढ़ता है। इससे बचने के लिए आप चाबी को अपनी जेब में रखे। जबकि पर्स में आप कोई लाल रंग का रुमाल रखें।

6. वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स में कभी-भी नोट और सिक्के एक साथ नहीं रखने चाहिए। इससे धन खर्च होता है। इससे बचने के लिए आप पर्स के एक पॉकेट में नोट रखें और दूसरे में केवल सिक्के।



7. रुपयों की बचत और पर्स में हमेशा रुपए बनाएं रखने के लिए पर्स की एक पॉकेट मेें किसी भी एक नोट को तिकोना आकार में मोड़कर रखें। इस नोट को कभी भी खर्च न करें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी।

8. आय को बढ़ाने के लिए पर्स में हमेशा सबसे बड़े नोट को नीचे रखें। जबकि इसके ऊपर क्रमशः छोटे नोटों को रखें। ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।

9. पर्स में पूर्णिमा के दिन छोटे से लाल रेशमी कपड़े में 21 साबूत चावल के दाने लपेटकर रखने से बेवजह धन का खर्च रुकता है। साथ ही धन की वृद्धि भी होती है।

10. पर्स में कभी भी अनावश्यक कागज न रखें, इससे धन खर्च होता है। इसकी जगह आप पर्स में कोई यंत्र रखें। खासतौर पर लक्ष्मी यंत्र व कुबेर यंत्र बहुत लाभकारी होते हैं।

Post a Comment

0 Comments