
टीम इंडिया में सबसे नटखट और सीनियर खिलाड़ियों के लाड़ले युजवेंद्र चहल अपनी नई जिंदगी की पहली सीढ़ी चढ़ चुके हैं। मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर युजी ने शनिवार को मंगेतर धनश्री के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर दुनिया को चौंका दिया। किसी ने भी यह उम्मीद नहीं की थी कि आईपीएल तैयारियों के बीच चहल कुछ इस तरह की खबरें देंगे।
धनश्री वर्मा डॉक्टर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। वह अपनी खु़द की डांस कंपनी धनश्री वर्मा कंपनी चलाती हैं। धनश्री के यूट्यूब चैनल का नाम भी धनश्री वर्मा है। इस पर 1.53 मिलियन सब्सक्रिप्शन हैं। धनश्री बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं। इसके अलावा वह हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती हैं। इस यूट्यूब चैनल पर वह अपने डांस एकेडमी के वीडियो भी अपलोड करती हैं।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ धनश्री वर्मा पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दोनों ने बेहद चालाकी से इस रिश्ते को दुनिया से छिपाए रखा। धनश्री टिकटॉक पर भी काफी एक्टिव थीं और कई वीडियोज भी बना चुकीं थीं।
0 Comments