त्योहार में दिखना चाहती हैं खूबसूरत, घर पर करें एलोवेरो फेशियल

त्योहार में दिखना चाहती हैं खूबसूरत, घर पर करें एलोवेरो फेशियल

भाई-बहनों का सबसे बड़ा त्योहार रक्षाबंधन कल मनाया जाएगा. इसके लिए बहनों ने सारी तैयारी और खरीदारी कर ली है. कल बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करेंगी. वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा और उसे खुश रखने का संकल्प लेंगे. रक्षा बंधन चूकि बड़ा त्याौहार है लोगों को एक- जगह से दूसरे जगह पर जाना होता है. अपने रिश्तेदारों से लोग मिलते हैं इसलिए महिलाएं सजने-सवरने में कोई कसर नहीं छोड़ती है.

इस साल लॉकडाउन है इसलिए महिलाएं पार्लर में भी नहीं जा पाती हैं फेशियल वगैरह करवा सकें. इसलिए आज हम महिलाओं को घर पर ही खास तरीके से एलोवेरो फेशियल करना बताएंगे, जिससे आपके चेहरे में निखार आएगा. हमारे द्वारा दी जा रही टिप्स को ठीक से समझ लें और इसको फॉलो करके आप पार्लर जैसा फेशियल घर पर कर सकती हैं. आइए आपको हम ग्लोइंग और क्लीयर स्किन के लिए एक खास तरह के फेशियल के बारे में बता रहे हैं...

घर पर ऐसे करें एलोवेरा फेशियल

 एलोवेरा किसी भी घर में आसानी से मिल जाता है. एलोवेरा में नेचुरल एंटीऑक्‍सीडेंट होता है इसलिए यह त्वचा के लिए अमृत की तरह काम करता है. यह स्कीन की सभी प्रॉब्लम्स को चुटकियों में दूर करता है. फेशियल में सबसे पहले चेहरे को क्लीन किया जाता है. इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें. इसमें कुछ बूंदें नींबू की मिक्स करें और चेहरे पर मसाज करें. फिर कॉटन की मदद से अपने चेहरे को साफ कर लें.

– इसके बाद स्क्रबिंग की बारी आती है. इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं और स्कीन साफ हो जाती है. स्क्रब तैयार करने के लिए आपको आटे का चोकर लेना होगा. इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें और कुछ नींबू की बूंदें इसमें अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसके बाद इसको चेहरे और गर्दन पर स्क्रब करें, फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें.

– अगले स्टेप में 1 चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें विटामिन-ई की मिला लें. इसे मिक्स करके अपने चेहरे पर अच्छी तरह मसाज करें. इससे आपको कम से 15 से 20 मिनट तक चेहरे की मसाज करनी चाहिए. फेसपैक तैयार करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें नींबू और शहद की और आधा चम्मच चावल का आटा मिला लें. इसे मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें.

घर पर इस तरह क् फेसपैक बनाकर लगाने के कुछ घंटों के बाद ही आपकी चेहरे पर एक खास तरह की चमक देखने के लिए मिलेगी.

Post a Comment

0 Comments